फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Roger Hunt dead: Liverpool legend and World Cup winner passes away aged 83

दुखद: इंग्लैंड के विश्व विजेता फुटबॉलर रोजर हंट का निधन, लिवरपूल के लिए दागे थे 285 गोल

Tue, 28 Sep 2021 05:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 05:47 PM IST
सार

Roger Hunt dead: रोजर लीवरपूल के दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इस क्लब के लिए 492 मैचों में 285 गोल किए हैं।

विज्ञापन
Roger Hunt dead: Liverpool legend and World Cup winner passes away aged 83
रोजर हंट - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के विश्व विजेता फुटबॉलर रोजर हंट का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लिवरपूल क्लब ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। क्लब ने बताया कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह लीवरपूल के दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

विज्ञापन


लिवरपूल के लिए दागे थे 285 गोल
उन्होंने इस क्लब के लिए 492 मैचों में 285 गोल किए हैं। वह 1964 और 1966 में लीग खिताब जीतने वाली लीवरपूल टीम का हिस्सा थे। रोजर 11 साल तक लिवरपूल के साथ जुड़े रहे। बता दें कि रोजर का जन्म 1938 में हुआ था। रोजर 1966 में वेस्ट जर्मनी को फाइनल में 4-2 से हराने वाली इंग्लैंड की टीम का भी हिस्सा थे। इंग्लैंड का यह इकलौता विश्व कप खिताब है। उन्होंने टूर्नामेंट के छह मैचों में तीन गोल किए थे। 
विज्ञापन


रोजर के निधन पर लिवरपूल ने जताया शोक
लिवरपूल ने रोजर के निधन पर शोक जताते हुए कहा, हम पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर हंट के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस दुखद और कठिन समय में लिवरपूल फुटबॉल क्लब रोजर के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed