Federer-Messi: लियोनल मेसी के मुरीद हुए फेडरर, कहा- अब पता चलता है कि हम एथलीट उम्मीदों का कितना भार उठाते हैं
मेसी ने पिछले साल दिसंबर में फुटबॉल विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल सात गोल किए थे। वह सर्वाधिक गोल करने के मामले में फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेसी ने पिछले साल विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था
Lionel Messi was named to TIME's 100 Most Influential People of 2023 and it was accompanied by this powerful tribute from Roger Federer.
— ESPN FC (@ESPNFC) April 13, 2023
The ultimate respect from one 🐐 to another 👏 pic.twitter.com/4DACdCd89q
फेडरर ने मेसी के लिए लिखा नोट
'ब्यूनस आयर्स में विश्व कप जीत का जश्न अद्भुत'
फेडरर ने लिखा- मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मुझे अब एहसास हुआ है कि हम एथलीट फैंस की उम्मीदों का कितना भार उठाते हैं। हालांकि, हमें हमारे दैनिक जीवन में इसका एहसास भी नहीं होता है। मेसी जैसे फुटबॉल खिलाड़ी के लिए उम्मीदों का वजन काफी भारी लगता है, क्योंकि वह एक विश्व प्रसिद्ध क्लब और एक बहुत भावुक देश दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अर्जेंटीना की विश्व कप जीत शानदार थी। लाखों प्रशंसकों का ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर जश्न मनाने के लिए आना खेल में एक अद्भुत क्षण था, जिसे दुनिया भर में देखा गया। यहां तक कि जो फुटबॉल को फॉलो नहीं करते हैं, उन्हें भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल के सही प्रभाव का एहसास हुआ होगा।
'माराडोना और बतिस्तुता पसंदीदा फुटबॉलर रहे'
स्विटजरलैंड के टेनिस स्टार ने यह भी खुलासा किया कि डिएगो माराडोना और गेब्रियल बतिस्तुता जैसे अर्जेंटीना के फुटबॉलर उनके पसंदीदा खिलाड़ी थे। फेडरर ने लिखा- डिएगो माराडोना और गेब्रियल बतिस्तुता बचपन में मेरे पसंदीदा अर्जेंटीनी फुटबॉलर थे। मैं उन दोनों से मिला और इस मामले में मैं काफी भाग्यशाली था। उन्होंने मुझे प्रेरित किया। अब मेसी भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित कर सकते हैं। मैं केवल आशा कर सकता हूं कि हमें उनकी अद्वितीय रचनात्मकता और कलात्मकता और अधिक समय तक देखने को मिले। मेसी जब खेल रहे होते हैं तो कृपया अपनी पलकें न झपकाएं, नहीं तो आप मैन ऑफ द मोमेंट का कुछ बेहद खास मिस कर जाएंगे।
मेसी को दूसरी बार विश्व कप में गोल्डन बॉल मिला था। इससे पहले 2014 में यह अवॉर्ड मिला था, लेकिन उनकी टीम फाइनल में जर्मनी से हार गई थी। मेसी ने उस निराशा को कतर में दूर किया और फाइनल में फ्रांस को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच निर्धारित 90 मिनट तक यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमों ने एक-एक गोल और किए। एक्स्ट्रा टाइम तक स्कोर 3-3 रहा। फिर विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ। वहां अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हरा दिया।