फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Reports: Lionel Messi did not attend training session, Argentina captain injured before final against France

Reports: ट्रेनिंग सेशन में नहीं पहुंचे मेसी, फ्रांस के खिलाफ फाइनल से पहले चोटिल हुए अर्जेंटीना के कप्तान!

Fri, 16 Dec 2022 08:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

फ्रांस के खिलाफ फाइनल मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वर्ल्ड कप मैच भी है। ऐसे में अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेंगे। हालांकि, मेसी के फैन्स के लिए शुक्रवार को एक निराश करने वाली खबर सामने आई। 

विज्ञापन
Reports: Lionel Messi did not attend training session, Argentina captain injured before final against France
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरी दुनिया फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का इंतजार कर रही है। 18 दिसंबर को होने वाले खिताबी मुकाबले में लियोनल मेसी की अर्जेंटीना और कीलियन एम्बाप्पे की फ्रांस की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में लैटिन अमेरिकी और यूरोपियन फुटबॉल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। यह मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वर्ल्ड कप मैच भी है। ऐसे में अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेंगे। हालांकि, मेसी के फैन्स के लिए शुक्रवार को एक निराश करने वाली खबर सामने आई। 
विज्ञापन

दरअसल, मेसी ने अर्जेंटीना के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मेसी चोटिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल में चोटिल हुए थे और उनके फाइनल खेलने पर सस्पेंस जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि क्रोएशिया के खिलाफ मैच में मेसी मैदान से अजीबोगरीब ढंग से मैदान से बाहर जाते दिखे थे। वह अपनी हैमस्ट्रिंग को पकड़े हुए थे। मैच के दौरान भी कई बार मेसी अपने पैर के कुछ हिस्से को दबाते दिखे थे, मानो उन्हें कोई दर्द हो। 

Lionel Messi injury: World Cup final doubts brushed off by Argentina  team-mate Emiliano Martinez
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अर्जेंटीना के कैंप से सुपरस्टार फुटबॉल के चोट की कोई ठोस रिपोर्ट नहीं आई है। कई मीडिया आउटलेट्स ने सुझाव दिया है कि कई खिलाड़ी जो सेमीफाइनल का हिस्सा थे, उन्हें रिकवरी के लिए ज्यादा समय दिया गया था। यही कारण है कि वह ट्रेनिंग सेशन में नहीं पहुंचे और जिम सेशन में हिस्सा लिया। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने पहले इन सुझावों को खारिज कर दिया था कि मेसी चोट से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

मार्टिनेज ने कहा- नहीं, नहीं। मेसी चोटिल नहीं है। हमने नीदरलैंड के खिलाफ 120 मिनट खेला। यह उनके लिए एक मुश्किल मैच था, लेकिन आप देख सकते हैं कि वह हर खेल को खत्म करना चाहते हैं। अर्जेटीना की टीम मेसी के नेतृत्व में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2014 के फाइनल में पहुंची थी। तब अर्जेंटीना को जर्मनी ने 1-0 से हराया था और चौथी बार चैंपियन बनी थी। मेसी इस बार वर्ल्ड कप जीत अपने करियर का शानादर अंत करना चाहेंगे।

Is Lionel Messi injured? Argentina star appears to suffer hamstring issue  in World Cup semifinal vs Croatia | Sporting News
 

मार्टिनेज ने कहा- शारीरिक रूप से मेसी काफी फिट हैं और वह हर मैच में मैन ऑफ द मैच बन रहे हैं। मेसी गोल्डन बूट की रेस में फ्रेंच स्टार कीलियन एम्बाप्पे के साथ शीर्ष पर हैं। दोनों ने अब तक पांच-पांच गोल किए हैं। फ्रांस के ओलिवर जिरूड और अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज भी रेस में है। दोनों ने चार-चार गोल दागे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed