फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid upset Bayern Munich to reached final of Champions League now face dortmund in final match

Champions League: तीन सीजन में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा रियल मैड्रिड, अब डॉर्टमुंड से होगा सामना

Thu, 09 May 2024 09:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 May 2024 09:00 PM IST
सार

इससे पहले मैड्रिड ने 2021-22 के सत्र में भी फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसने लिवरपूल को हराकर खिताब जीता था। मैड्रिड ने कुल स्कोर के आधार पर 4-3 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल के पहले चरण का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा था।

विज्ञापन
Real Madrid upset Bayern Munich to reached final of Champions League now face dortmund in final match
खुशी मनाते रियल मैड्रिड टीम के सदस्य - फोटो : UEFA

विस्तार

स्पेनिश फुटबाल टीम रियल मैड्रिड ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बायर्न म्यूनिख को 2-1 से शिकस्त देकर तीन सत्र में दूसरी बार चैंपियंस लीग के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले मैड्रिड ने 2021-22 के सत्र में भी फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसने लिवरपूल को हराकर खिताब जीता था। मैड्रिड ने कुल स्कोर के आधार पर 4-3 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल के पहले चरण का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा था। 
विज्ञापन


जोसेलु ने दागे दो गोल 
दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में गोल की शुरुआत म्यूनिख ने की, लेकिन दूसरे हाफ में रियल के लिए दो गोल जोसेलु ने दागे। अल्फांसो डेविस ने 68वें मिनट में बायर्न को बढ़त दिलाई। बायर्न की जीत लगभग तय लग रही थी, लेकिन जोसेलु ने 88वें मिनट में रियल मैड्रिड को 1-1 से बराबरी दिला दी। जोसेलु ने इंजुरी टाइम (90+1वें मिनट) के पहले मिनट में एक और गोल दागकर रियल मैड्रिड की जीत सुनिश्चित की और उसे फाइनल में जगह दिलाई। फाइनल में रियल मैड्रिड की भिड़ंत एक जून को लंदन में बोरुसिया डॉर्टमुंड से होगी।अल्फांसो डेविस कनाडा के पहले फुटबालर बन गए हैं जिन्होंने चैंपियंस लीग के नॉकआउट मैच में गोल किया है। बायर्न म्यूनिख 2023-24 का सत्र बिना कोई ट्रॉफी जीते खत्म करेगा। ऐसा टीम के साथ 2011-12 के बाद होगा। मालूम हो कि रियल मैड्रिड ने 14 बार चैंपियंस लीग की ट्रॉफी जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed