फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid’s 0-0 draw against Atletico Madrid

रियल मैड्रिड ने गंवाया सुनहरा मौका, एटलेटिको ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका

Mon, 01 Oct 2018 10:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Real Madrid’s 0-0 draw against Atletico Madrid
रियल मैड्रिड ने ला लीगा की तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का एक और मौका गंवा दिया। पिछले मैच में सेविला के हाथों 0-3 से शिकस्त खाने वाले रियल ने एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ भी जीत का मौका गंवा दिया। गोल रहित बराबरी पर छूटे मुकाबले में रियल 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर ही रहा।
विज्ञापन


यह लगातार दूसरा मौका है जब एक ही दिन में रियल और बार्सिलोना के मैचों का परिणाम एक जैसा रहा। दोनों दिग्गज क्लबों को अपने-अपने पिछले मैचों में हार मिली थी। लियोनल मेसी की अगुआई वाली बार्सिलोना ने एटलेटिको बिलबाओ के खिलाफ एक-एक से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


बार्सिलोना को पिछले तीन मैचों से जीत नहीं मिली है। ऑस्कर डि मार्कोस ने 41वें मिनट में ही गोल कर एटलेटिको को बढ़त दिला दी थी जिसे 84वें मिनट में मुनिर एल हैदादी ने गोल कर बार्सिलोना को बराबरी दिलाई। इस ड्रॉ के बावजूद गत चैंपियन बार्सिलोना ने शीर्ष पर अपना स्थान कायम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल हुए चोटिल: रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी वेल्स के गेरेथ बेल हाफ टाइम से पहले चोटिल हो गए। इसके बाद वह मैदान पर नहीं उतरे। हालांकि चोटिल होने से पहले उनके पास गोल करने का मौका था पर वह इसमें कामयाब नहीं हुए। अब बेल का रूस में चैंपियंस लीग के अगले मुकाबले में खेलना भी संदिग्ध है। रियल के कोच जूलियन लोपटेगुई ने कहा कि बेल को मांसपेशियों में दिक्कत थी जिसके चलते वह दूसरे हाफ में नहीं उतरे। दूसरे हाफ में रियल की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके पर बनाए पर एटलेटिको के गोलकीपर जॉन ओब्लाक ने उन्हें नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed