फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid digs deep to beat Granada, now only one win away from La Liga title

रियल मैड्रिड खिताब से सिर्फ एक जीत दूर

Wed, 15 Jul 2020 06:33 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 15 Jul 2020 06:33 AM IST
सार

  • जिदान की टीम ने ला लिगा में ग्रेनाडा को 2-1 से हराया
  • 09 वीं लगातार जीत है यह रियल की, उसने कोरोना के बाद खेल शुरू होने पर सभी मैच जीते हैं 
  • 02 अंक चाहिए रियल को तीन साल में पहली और रिकॉर्ड 34वीं ट्रॉफी जीतने के लिए  

विज्ञापन
Real Madrid digs deep to beat Granada, now only one win away from La Liga title

विस्तार

रियल मैड्रिड तीन साल बाद पहले और रिकॉर्ड 34वें ला लिगा खिताब से सिर्फ एक जीत दूर है। जिनेदिन जिदान की टीम ग्रेनाडा पर 2-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी के करीब पहुंच गई है। उसके 36 मैचों में 25 जीत से 83 अंक हो गए हैं। रियल और दूसरे स्थान पर चल रहे बार्सिलोना (79) के बीच चार अंकों का फासला है।

विज्ञापन


रियल अब बृहस्पतिवार को अगर विलारियल को हरा देता है तो वह चैंपियन बन जाएगा। यही नहीं गत चैंपियन बार्सिलोना अगर ओसासुना के खिलाफ मैच हार जाता है तो भी रियल का खिताब पक्का हो जाएगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच बचे हैं। रियल दोनों मुकाबले ड्रॉ खेलने पर भी विजेता बन जाएगा जो 2017 के बाद उसकी पहली ट्रॉफी होगी। उसे ताज के लिए सिर्फ दो अंकों की दरकार है।   

विज्ञापन

बेंजेमा के 19 गोल 

रियल की इस जीत के हीरो एक बार फिर करीब बेंजेमा रहे। फरलैंड मेंडी (10वें मिनट) और करीम बेंजेमा (16वें मिनट) ने छह मिनट के भीतर दो गोल दाग कर टीम की जीत तय कर दी थी। हालांकि ग्रेनाडा की तरफ से डार्विन मैचिस ने 50वें मिनट में गोल कर हार का अंतर कम किया। बेंजेमा के इस सत्र में लीग में 19 गोल हो गए हैं। वह लियोनल मेसी (22) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेविला ने चैंपियंस लीग के लिए किया क्वालिफाई 

विलारियल को रियल सोसिदाद के हाथों 1-2 की हार से सेविला ने अपना चौथा स्थान सुनिश्चित करने के साथ ही चैंपियंस लीग के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।  लीग में जगह बनाने वाली अन्य टीमें रियल मैड्रिड, बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड हैं। एक अन्य मैच में गेटाफे ने अलावेस के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला। इससे वह छठे स्थान पर बना हुआ है।   

‘कोरोना के कारण अलग रहना संभवत: टर्निंग प्वाइंट था। हमने घरों पर काफी अच्छी तैयारी की और वापसी पर हमारे सामने लीग जीतने का लक्ष्य था। हम उसके लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि हम बृहस्पतिवार को खिताब का जश्न मना पाएंगे।’ -सर्जियो रोमास, कप्तान रियल मैड्रिड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed