{"_id":"57073f634f1c1b7d26c8168d","slug":"real-madrid-crash-at-wolfsburg","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: क्वार्टर फाइनल में हारा रियल मैड्रिड ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग: क्वार्टर फाइनल में हारा रियल मैड्रिड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनेदिन जिदान के मार्गदर्शन में खेल रही रियल मैड्रिड को चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में वोल्फ्स्बर्ग के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में वोल्फ्स्बर्ग ने रियल को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
पांच दिन पहले बार्सिलोना को 2-1 से हराकर उसके 39 मैचों से चले आ रहे विजय रथ रोकने वाली रियल मैड्रिड की टीम यहां संघर्ष करती हुई नजर आई।
वोल्फ्स्बर्ग की ओर से रिकार्डो रोड्रिगेज ने मैच के 18वें मिनट में पेनल्टी के सहारे गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मैक्सिमिलियन आर्नोल्ड ने 25वें मिनट में गोल कर वोल्फ्स्बर्ग की बढ़त को दोगुना कर दिया जो मैच के आखिर तक कायम रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को खेले जाने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में वोल्फ्स्बर्ग का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है।
मैच के बाद रियल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा, "मैं इस प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। शुरू से आक्रामक खेल नहीं दिखाने पर ऐसा होता है। अब हमारे पास रिटर्न मैच का मौका है और उसकी तैयारी के लिए तीन दिन का समय है।"
विज्ञापन