{"_id":"5c16a5f3bdec2253a326e86a","slug":"real-madrid-and-juventus-win-over-rayo-vallecano-and-torino","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल की जीत में चमके बेंजेमा, रोनाल्डो के गोल से जुवेंटस अजेय ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रियल की जीत में चमके बेंजेमा, रोनाल्डो के गोल से जुवेंटस अजेय
Mon, 17 Dec 2018 12:52 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
cristiano ronaldo
करीम बेंजेमा के एकमात्र गोल के दम पर रियल मैड्रिड ला लीगा में रेयो वेलीकेनो को 1-0 से पराजित कर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। रियल के 29 अंक है जो कि दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड (31) और शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना (31) से दो कम हैं।
विज्ञापन
बार्सिलोना गोल अंतर के आधार पर एटेलटिको से आगे है। रियल के लिए बेंजेमा ने खेल के 13वें मिनट में ही गोल दागकर बढ़त दिला दी थी जोकि निर्णायक साबित हुई। बेंजेमा का इस सत्र के 13 ला लीगा मैचों में दूसरा गोल है। एटलेटिको मैड्रिड ने एंटोनी ग्रिजमैन के दो गोल से रियल वलादोलिड को रोमांच मुकाबले में 3-2 से मात दी।
विज्ञापन
रोनाल्डो के गोल से जुवेंटस अजेय
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की बदौलत गत सिरी ए चैंपियन जुवेंटस ने चिर प्रतिद्वंद्वी टोरिनो को 1-0 से पराजित कर इस सत्र में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। पहला हाफ गोलरहित ड्रॉ रहने के बाद रोनाल्डो ने खेल के 70वें मिनट में गोल कर जुवेंटस को बढ़त दिलाई। पुर्तगाली स्टार का यह जुवेंटस लिए सभी मुकाबलों में 12वां गोल है।
विज्ञापन