{"_id":"5bfad950bdec22415400788f","slug":"real-kashmir-beat-indian-arrows-by-2-0-in-i-leauge","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: रियल कश्मीर ने घर में दर्ज की पहली जीत, इंडियन एरोज 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: रियल कश्मीर ने घर में दर्ज की पहली जीत, इंडियन एरोज 2-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
i-leauge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरचंद्र सिंह (25वें मिनट) के शानदार गोल और बाजी अर्मांड (68वें मिनट) के खूबसूरत हेडर से किए गए गोल से रियल कश्मीर ने रविवार को आईलीग में इंडियन एरोज को एकतरफा मुकाबले 2-0 से मात देकर घर में पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अर्मांड को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने गोल करने के अलावा मध्य पंक्ति में शानदार खेल भी दिखाया। इस जीत से रियल कश्मीर पांच पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उसके पांच मैचों से सात अंक हैं।
विज्ञापन