फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   real betis beat barcelona by 4-3 in la liga tournament

रियल बेटिस के हाथों बार्सिलोना की करारी हार, मेसी की वापसी नहीं रही असरदार

Mon, 12 Nov 2018 03:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
real betis beat barcelona by 4-3 in la liga tournament
real betis vs barcelona

ला लीगा में शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना को रियल बेटिस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। रियल बेटिस की यह जीत इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि बार्सिलोना के सबसे बड़े हीरो लियोनेल मेसी की मौजूदगी में उसने 4-3 से बार्सिलोना को हराया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लियोनल मेसी हाथ में लगी चोट की वजह से पिछले तीन हफ्तों से मैदान से बाहर थे। रियल बेटिस की तरफ से मैच के 20वें ही मिनट में जूनियर फर्पो ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद जॉकिन के दम पर टीम ने 34वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन


मैच के 71वें मिनट में जियोवानी लो सेल्सो ने शानदार गोल कर मैच में बार्सिलोना की उम्मीदों को करारा झटका दिया। इसके बाद सर्जियो कैनल्स ने 83वें मिनट में गोल किया। हालांकि बार्सिलोना के हीरो मेसी ने 66वें मिनट के अलावा इंजरी टाइम (90+2) में गोल को शर्मनाक हार से जरूर बचाया, लेकिन वो टीम को जीत के राह पर नहीं ले जा सके। मेसी के अलावा अर्चुरो विडा ने 79वें मिनट में गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed