{"_id":"5c683fb1bdec224bf102047d","slug":"pune-city-beat-jamshedpur-fc-by-4-1-in-indian-super-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: पुणे सिटी की शानदार जीत, जमशेदपुर को 4-1 से दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: पुणे सिटी की शानदार जीत, जमशेदपुर को 4-1 से दी शिकस्त
Sat, 16 Feb 2019 10:22 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
fc pune city
आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) में शनिवार को पुणे सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 4-1 से शिकस्त दी। पुणे सिटी के लिए रॉबिन सिंह ने 17वें और 65वें मिनट में दो गोल किए। इसके अलावा मार्सिलीन्हों ने 45+2 और करुनियान ने 70वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन
जमशेदपुर की तरफ से 76वें मिनट में कोर्लोस काल्वो ने एकमात्र गोल किया। पुणे सिटी का दबदबा पूरे मैच में लगातार नजर आया और उसने एक बार भी जमशेदपुर को आगे निकलने या बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया। हालांकि जमशेदपुर के पास गोल करने के ज्यादा मौके आए, लेकिन वो उसे गोल में कन्वर्ट नहीं कर सकी।
विज्ञापन