{"_id":"5f4fba2b60d46007d050f3aa","slug":"psg-star-neymar-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार कोरोना पॉजिटिव
Wed, 02 Sep 2020 09:14 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों ने बुधवार को इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी को दी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, 28 वर्षीय नेमार के साथ-साथ उनके अर्जेंटीना के साथी एंजेल डि मारिया और लिएंड्रो पेरेडेस भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में नेमार चैंपियन्स लीग के फाइनल में अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके थे, जिसके बाद उनके आखों से आंसू निकल गए थे। नेमार पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की चैंपियन्स लीग फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 1-0 से हार के बाद बेहद निराश थे।
विज्ञापन
खिताबी मुकाबले में नेमार का प्रदर्शन लचर रहा था। पिछले महीने चैंपियन्स लीग के फाइनल में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ हार के बाद टीम ने कोई मैच नहीं खेला है। टीम फ्रेंच लीग में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी।
विज्ञापन
बता दें पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी नेमार नेमार को दुनिया का सबसे महंगा फुटबॉलर माना जाता है। बार्सिलोना में चार साल गुजारने के बाद 2017 में नेमार ने 19.8 करोड़ डॉलर में फ्रांस के क्लब पीएसजी में शामिल हुए थे।