फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Pro-Palestine Protests Erupt in Norway Before Israel’s World Cup Qualifier: “Game Over Israel” Chants Heard

Football: ओस्लो में इस्राइल vs नॉर्वे मैच से पहले फलस्तीनी समर्थकों का प्रदर्शन, 'गेम ओवर इस्राइल' के लगे नारे

Sun, 12 Oct 2025 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Oct 2025 11:26 AM IST
सार

सरकारी प्रसारक 'एनआरके' के मुताबिक करीब हजार प्रदर्शनकारी उलेवाल स्टेडियम पहुंचे थे। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'दूतावास बंद करो' और 'गेम ओवर इस्राइल' जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन
Pro-Palestine Protests Erupt in Norway Before Israel’s World Cup Qualifier: “Game Over Israel” Chants Heard
इस्राइल-नॉर्वे मैच के दौरान फलस्तीन समर्थक - फोटो : Twitter

विस्तार

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को हुए फुटबॉल विश्व कप क्वालिफाइंग मैच से पहले फलस्तीनी समर्थकों ने इस्राइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नॉर्वे और इस्राइल के बीच खेले गए इस मुकाबले से पहले सैकड़ों प्रदर्शनकारी मशालें लेकर स्टेडियम की ओर मार्च करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने फलीस्तीन के झंडे लहराए और गाजा में चल रहे संघर्ष को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन

'गेम ओवर इस्राइल' के लगे नारे
सरकारी प्रसारक 'एनआरके' के मुताबिक करीब हजार प्रदर्शनकारी उलेवाल स्टेडियम पहुंचे थे। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'दूतावास बंद करो' और 'गेम ओवर इस्राइल' जैसे नारे लगाए। कुछ लोगों ने लाल कार्ड उठाकर इस्राइल के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।

सुरक्षा बढ़ाई गई, सीटें खाली रखी गईं
संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए पुलिस ने स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया था। दर्शकों की कुल संख्या करीब 22,000 रही, जबकि सुरक्षा कारणों से 3,000 सीटें खाली रखी गईं, विशेष रूप से वे सीटें जो इस्राइल प्रशंसकों के पास थीं।

विज्ञापन

स्टेडियम के भीतर भी विरोध जारी
मैच शुरू होने के बाद भी कुछ दर्शक बाहर विरोध करते रहे। स्टेडियम के अंदर फलीस्तीन का झंडा फहराया गया और 'बच्चों को जीने दो' लिखा एक बैनर दिखाया गया। कई दर्शकों ने इस्राइल के राष्ट्रगान के दौरान हूटिंग की और लाल कार्ड लहराए। पहले हाफ में एक व्यक्ति 'फ्री गाजा' लिखी टी-शर्ट पहनकर मैदान में दौड़ गया।

फीफा अध्यक्ष की अपील
इससे पहले फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने इस्राइल और हमास के बीच तनाव के बीच खिलाड़ियों और दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। इस्राइल अब अपना अगला क्वालिफाइंग मैच मंगलवार को इटली के खिलाफ उदिने में खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed