फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Preparations in Qatar for FIFA World Cup 2022 in full swing, 90 percent work completed

फीफा विश्व कप 2022 के लिए कतर में तैयारियां जोरों पर, 90 प्रतिशत काम पूरा

Fri, 20 Nov 2020 11:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations in Qatar for FIFA World Cup 2022 in full swing, 90 percent work completed
फीफा लोगो - फोटो : social Media

कतर में 2022 में होने वाले फीफा विश्व कप को लेकर तैयारियां जोरों पर है। यहां स्टेडियमों का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फूटबाल के इस महाकुंभ का आगाज आज से ठीक दो साल बाद 21 नवंबर को कतर में होना है।

विज्ञापन


आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार विश्व कप के लिए जरूरी इंफ्रास्टक्चर के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है जिसमें तीन स्टेडियम - खलीफा इंटरनेशनल, अल जानोब और एजुकेशन सिटी का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इन स्टेडियमों में कोविड-19 महामारी के बावजूद 2020 में 100 से अधिक मैचों का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन


विश्व कप के काउंटडाउन पर फीफा प्रमुख जियानी इनफेनटिनो ने कहा, ‘2020 पूरी दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। फुटबॉल अतिश्योक्ति नहीं है। तमाम मुश्किलातों के बावजूद बीते कुछ महीनों में अच्छा विकास हुआ है। कतर ने एक बार फिर शानदार प्रतिबद्धता दिखाई है। मुझे यकीन है कि दो साल बाद कतर में फीफा विश्व कप का अभूतपूर्व आयोजन होगा और यह ऐसा होगा जो 2022 के बाद आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर विश्व कप के दौरान होने वाले मैचों का समय भारतीय खेल प्रेमियों के लिए काफी उपयुक्त है और जो लोग टेलीविजन पर फुटबॉल देखना चाहते हैं वे इन मैचों का लुत्फ आसानी से ले सकते हैं। खेल प्रेमियों को ग्रुप चरण के दौरान एक दिन में एक से ज्यादा मैच देखने का मौका मिलेगा। पूर्व घोषणा के अनुसार प्रत्येक दिन चार मैच कराए जाएंगे। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर में 3.30 बजे शुरू होगा। इसी तरह अंतिम मैच भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा। दूसरे और तीसरे मैचों को भारत में टीवी दर्शकों के लिहाज से प्राइमटाइम स्लाट में रखा गया है। ये मैच क्रमशः शाम 6.30 और रात 9.30 बजे शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed