फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League Manchester City boss Pep Guardiola tested positive for coronavirus will miss FA Cup match against Swindon Town

Pep Guardiola Covid-19 Positive: लियोनल मेसी के बाद उनके गुरू भी कोरोना संक्रमित, मैनचेस्टर सिटी के एफए कप मैच से रहेंगे दूर

Thu, 06 Jan 2022 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 06 Jan 2022 07:57 PM IST
सार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के बाद उनके गुरू कहे जाने वाले पेप गॉर्डियोला भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गॉर्डियोला के टेस्ट का नतीजा गुरुवार को आया।

विज्ञापन
Premier League Manchester City boss Pep Guardiola tested positive for coronavirus will miss FA Cup match against Swindon Town
पेप गॉर्डियोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के बाद उनके गुरू कहे जाने वाले पेप गॉर्डियोला भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गॉर्डियोला के टेस्ट का नतीजा गुरुवार को आया। इससे पहले मेसी एक जनवरी को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। गुरुवार (छह जनवरी) को मेसी कोविड-19 निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित होने का मतलब है कि पेप गॉर्डियोला एफए कप में स्विंडन टाउन एफसी के खिलाफ होने वाले मैच से दूर रहेंगे। गॉर्डियोला के साथ-साथ उनके सहायक जुआनमा लिलो भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मैनचेस्टर सिटी की टीम आठ जनवरी को एफए कप के तीसरे राउंड में स्विंडन टाउन के खिलाफ खेलेगी। 15 जनवरी को सिटी की टीम का बड़ा मुकाबला है। वह चेल्सी के खिलाफ खेलने उतरेगी।
विज्ञापन




मैनचेस्टर सिटी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “सिटी के मैनेजर के साथ सहायक जुआनमा लिलो भी मंगलवार को किए गए कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों अब आइसोलेट हो चुके हैं। साथ ही सीनियर टीम के बायो-बबल के भीतर कई अन्य पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मामले भी हैं। कुल 21 सदस्यों को आइसोलेट किया गया है। इनमें 14 स्टाफ और सात मुख्य टीम के खिलाड़ी हैं।”



मैनेचेस्टर सिटी के सहायक कोच रोडोल्फो बोरेल इस मैच में पेप गॉर्डियोला की जगह टीम को संभालेंगे। दूसरी ओर, बर्नले की टीम के मैनेजर सीन डेयचे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी टीम को एफए कप में हडसरफील्ड के खिलाफ खेलना है। बर्नले की टीम प्रीमियर लीग के इस सीजन में सबसे कम मैच खेली है। उसके तीन मैच कोरोना के कारण टाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed