{"_id":"578df1f14f1c1b327fc4b4fe","slug":"premier-futsal-ronaldinho-will-not-play-anymore-leaves-for-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटसल प्रीमियर को झटका, रोनाल्डिन्हो को छोड़नी पड़ी लीग ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटसल प्रीमियर को झटका, रोनाल्डिन्हो को छोड़नी पड़ी लीग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
रोनाल्डिन्हो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो आगे भारत में खेली जा रही फुटसल प्रीमियर लीग में नहीं खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
रोनाल्डिन्हो ने प्रीमियर लीग के शुरुआती 2 मैचों में बेहद शानदार खेल दिखाया था और अपने खेल से प्रशंसकों को दीवाना बना लिया था लेकिन अब उन्हें अपने देश वापस लौटना पड़ रहा है। वह लीग में गोवा की टीम से खेल रहे थे।
रोनाल्डिन्हो की जगह ब्राजील के ही पूर्व कप्तान काफू लेंगे। काफू की कप्तानी में ब्राजील ने दो बार (1994 और 2002) वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। रोनाल्डिन्हो को भारत इसलिए छोड़कर जाना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें रियो पैरालंपिक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है जो रियो ओलंपिक के ठीक बाद वहीं पर खेला जाएगा। इसलिए उन्हें भारत छोड़कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को बंगलुरू के खिलाफ मैच में बेहद शानदार खेल दिखाया था और उनके इस खेल के बाद गोवा के प्रशंसक यह उम्मीद कर रहे थे कि आगे भी वह ऐसा ही खेल दिखाएंगे लेकिन उनके लिए यह निराशाजनक खबर आई कि वह ब्राजील के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
रोनाल्डिन्हो ने कहा, "यह बेहद निराशाजनक है कि मुझे अपने देश ब्राजील लौटना पड़ रहा है और मेरे अपने देश के साथ किए वादों के कारण। पैरालंपिक समिति ने मुझे इसका एंबेसडर बनाया है और इस कारण ब्राजील को मेरी जरूरत है। मैं गोवा के साथ काफी अच्छा कर रहा था और मैंने एक दिन पहले ही पिछले मैच से काफी कुछ सीखा भी था। इस खूबसूरत देश में कुछ दिन रहकर मुझे काफी मजा आया।"
हालांकि उन्होंने वादा किया है कि वह अगले सत्र में खेलने के लिए यहां वापस आएंगे, यह बेहद शानदार खेल है। वह काफू के हाथों में टीम की बागडोर सौंप कर जा रहे हैं। रोनाल्डिन्हो की तरह ही काफू भी मार्की खिलाड़ी हैं।