{"_id":"637fb6b2ebd8a87ee25c9336","slug":"portugal-vs-ghana-fifa-world-cup-2022-highlights-cristiano-ronaldo-joao-felix-goals-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Portugal vs Ghana: 2006 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में अपना ओपनिंग मैच जीता पुर्तगाल, लग गई रिकॉर्ड्स की झड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Portugal vs Ghana: 2006 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में अपना ओपनिंग मैच जीता पुर्तगाल, लग गई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Fri, 25 Nov 2022 01:57 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Nov 2022 01:57 AM IST
सार
इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ग्रुप-एच में तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक के एक-एक अंक हैं। घाना की टीम सबसे नीचे चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
पुर्तगाल बनाम घाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुर्तगाल ने ग्रुप-एच के मुकाबले मे ंघाना को 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में हाफ-टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। पांचों गोल दूसरे हाफ में आखिरी 25 मिनट में आए। 65वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल दागा और इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांचवें संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
इसके बाद 73वें मिनट में घाना की ओर से कप्तान आंद्रे एयू ने गोल दाग घाना की वापसी कराई। हालांकि, 78वें मिनट में जोआओ फेलिक्स और 80वें मिनट में राफेल लियाओ ने गोल दाग पुर्तगाल को 3-1 से आगे कर दिया। 89वें मिनट में घाना के ओसमान बुकारी ने गोल दाग घाना को मैच में वापस लाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुर्तगाल ने मैच के अंत में की बड़ी गलती
इंजरी टाइम में पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने बड़ी गलती की। वह गेंद छोड़ चुके थे, तभी घाना के खिलाड़ी विलियम्सन ने उनसे गेंद छीन ली, लेकिन पुर्तगाल के डिफेंडर्स की सूझबूझ के चलते गोल नहीं कर सके। इस गलती पर रोनाल्डो ने भी सर पकड़ लिया था।
अंक तालिका में शीर्ष पर पुर्तगाल
हालांकि, गोल नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ऐसे में पुर्तगाल की टीम घाना को हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ग्रुप-एच में तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक के एक-एक अंक हैं। घाना की टीम सबसे नीचे चौथे स्थान पर है। पुर्तगाल की फीफा रैंकिंग नौ है, जबकि घाना 61वें स्थान पर है।
पुर्तगाल की टीम ने ओपनिंग मैच में बनाया रिकॉर्ड
पुर्तगाल की टीम 2006 फीफा वर्ल्ड कप के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में अपना ओपनिंग मैच जीतने में कामयाब हो पाई है। 2010, 2014 और 2018 फीफा वर्ल्ड कप में टीम जीत नहीं पाई थी। दो मौके पर मैच ड्रॉ हुए, जबकि एक मैच पुर्तगाल ने गंवाया। पुर्तगाल ने साथ ही अफ्रीकन देशों के खिलाफ अपने नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। पुर्तगाल ने वर्ल्ड कप में अफ्रीकन देशों के खिलाफ चार मैचों जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है।
घाना की टीम नहीं जीत सकी है मैच
घाना फीफा वर्ल्ड कप में अपने पिछले पांच मैचों में जीत नहीं पाई है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस टूर्नामेंट में अपने चार में से तीन ओपनिंग मैचों में घाना की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पुर्तगाल को अब सोमवार को उरुग्वे और घाना को कोरिया रिपब्लिक से भिड़ना है।
फेलिक्स और राफेल ने बनाया रिकॉर्ड
पुर्तगाल के लिए जोआओ फेलिक्स और राफेल लियाओ ने गोल दागे। इन दोनों का यह पहला वर्ल्ड कप है। 1966 के बाद पहली बार पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे दो खिलाड़ियों ने गोल दागा है। 1966 में हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे जोस टोरेस और जोस ऑगस्टो ने गोल किया था। फेलिक्स ने पुर्तगाल के लिए पिछले 12 मैचों में पहला गोल दागा। पिछली बार उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ नवंबर 2020 में गोल दागा था।
ब्रूनो फर्नांडीस ने बनाया रिकॉर्ड
फेलिक्स और राफेल लियाओ दोनों ने ब्रूनो फर्नांडीस के असिस्ट पर गोल दागे। यानी दोनों गोल में ब्रूनो का अहम किरदार रहा। ब्रूनो एक वर्ल्ड कप मैच में दो असिस्ट करने वाले पुर्तगाल के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले जोस टोरेस ने 1966 में ब्राजील के खिलाफ ऐसा किया था।