फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal Football Association Mocked Over Cristiano Ronaldo €255 Fine and Backdated 30-Day Suspension

पुर्तगाल फुटबॉल संघ का क्यों उड़ा मजाक?: रोनाल्डो को दी ऐसी सजा कि एक मिनट की कमाई से भर देंगे जुर्माना, जानें

Tue, 20 Oct 2026 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 12:20 PM IST
सार

पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने राष्ट्रीय टीम बीच में छोड़ने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 255 यूरो का जुर्माना और 30 दिन का निलंबन लगाया है। हालांकि, निलंबन एक अक्तूबर से लागू होने के कारण वह इसके 19 दिन पहले ही पूरे कर चुके हैं और 14 नवंबर को डेनमार्क के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Portugal Football Association Mocked Over Cristiano Ronaldo €255 Fine and Backdated 30-Day Suspension
रोनाल्डो - फोटो : ANI

विस्तार

पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर राष्ट्रीय टीम के साथ हालिया यूईएफए नेशंस लीग मुकाबलों के दौरान बीच में टीम छोड़ने के मामले में कार्रवाई की है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक संघ का मजाक उड़ा रहे हैं। इसकी वजह है रोनाल्डो पर लगाया गया महज 255 यूरो (करीब 27 हजार रुपये) का जुर्माना और 30 दिन का निलंबन, जिसकी अवधि पहले ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में रोनाल्डो को पुर्तगाल का अगला मुकाबला भी नहीं गंवाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Portugal Football Association Mocked Over Cristiano Ronaldo €255 Fine and Backdated 30-Day Suspension
रोनाल्डो - फोटो : ANI
एक मिनट से भी कम की कमाई के बराबर जुर्माना
रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में 255 यूरो का जुर्माना उनके लिए बेहद मामूली माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इसी बात को लेकर पुर्तगाल फुटबॉल संघ के फैसले पर सवाल उठाए। कई लोगों ने इस कार्रवाई को प्रभावहीन बताते हुए इसे मजाक करार दिया।

पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने सोमवार को सजा को 'पर्याप्त और उचित' बताया। संघ के मुताबिक, रोनाल्डो ने शुक्रवार को औपचारिक बयान देकर आरोपों से जुड़े तथ्यों को पूरी तरह स्वीकार किया था। उनके कबूलनामे और पहले के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड को देखते हुए सजा कम की गई। संघ ने यह भी कहा कि परिस्थितियों में राहत देने के बाद लगाया गया जुर्माना उसकी ओर से निर्धारित अधिकतम सीमा के बराबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Portugal Football Association Mocked Over Cristiano Ronaldo €255 Fine and Backdated 30-Day Suspension
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : IANS
30 दिन का प्रतिबंध, लेकिन अगला मैच नहीं छूटेगा
रोनाल्डो पर 30 दिन का निलंबन भी लगाया गया है, लेकिन इसकी अवधि एक अक्तूबर से लागू मानी गई है। उसी दिन पुर्तगाल ने डेनमार्क के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस तरह रोनाल्डो पहले ही निलंबन के 19 दिन पूरे कर चुके हैं। उन्हें 14 नवंबर को डेनमार्क के खिलाफ होने वाले पुर्तगाल के अगले नेशंस लीग मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है। रोनाल्डो के पास निलंबन के खिलाफ अपील करने का विकल्प है। हालांकि, वह पहले ही माफी मांग चुके हैं और उन्होंने कहा था कि उन्हें सजा मिलने की उम्मीद थी। निलंबन की खबर सामने आने के बाद उन्होंने तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
विज्ञापन

Portugal Football Association Mocked Over Cristiano Ronaldo €255 Fine and Backdated 30-Day Suspension
रोनाल्डो - फोटो : IANS
कोच से विवाद के बाद टीम छोड़कर गए थे रोनाल्डो
हालिया नेशंस लीग मुकाबलों में रोनाल्डो ने वेल्स के खिलाफ शुरुआती जीत में हिस्सा लिया था। इसके बाद 27 सितंबर को नॉर्वे के खिलाफ जीत के दौरान वह स्थानापन्न खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। रोनाल्डो ने आरोप लगाया था कि कोच जॉर्ज जीसस ने उन्हें खिलाने के समझौते को तोड़ा। इसके बाद वह टीम छोड़कर चले गए। उनके बिना भी पुर्तगाल ने डेनमार्क और फिर नॉर्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस पूरे मामले में जुर्माने की मामूली रकम और निलंबन की पहले से शुरू हुई अवधि ने पुर्तगाल फुटबॉल संघ की कार्रवाई को चर्चा का विषय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed