फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Pele Records: Pele only player to win three World Cups, record of scoring more than 100 goals for two years

Pele Records: पेले तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी, दो साल 100 से ज्यादा गोल दागने का भी रिकॉर्ड

Fri, 30 Dec 2022 05:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पोलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पोलो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Dec 2022 05:28 AM IST
सार

ब्राजील के एक छोटे से इलाके से आए पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी। पेले ने ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। 1958, 1962 और 1970 में उनके रहते ब्राजील ने विश्व कप जीता।

विज्ञापन
Pele Records: Pele only player to win three World Cups, record of scoring more than 100 goals for two years
पेले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक ब्राजील के दिग्गज पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनकी बेटी ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर की। कोलन कैंसर से जूझ रहे ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर ने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना बंद कर दिया था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में अपने कैंसर के उपचार का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन भी है। पेले के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर है। 
विज्ञापन


A 17-year-old Pelé cries on the shoulder of his teammate Gilmar, after  winning Brazil's first World Cup title 5-2 against Sweden.… | Pelé, World  cup, Soccer players
विज्ञापन

1958 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पेले फील्ड पर रोए

ब्राजील को तीन बार बनाया था चैंपियन
फुटबॉल में महान शब्द की शुरुआत पेले से ही हुई थी। ब्राजील के एक छोटे से इलाके से आए पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी। पेले ने ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। 1958, 1962 और 1970 में उनके रहते ब्राजील ने विश्व कप जीता। अब तक उनसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप किसी ने नहीं जीता। उन्होंने कुल चार वर्ल्ड कप खेले, जिसमें से तीन जीते।

1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उन्होंने दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल दागे। पेले ने 1971 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

PELÉ 2000 FIFA PLAYER OF THE CENTURY AWARDअर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना के साथ पेले को साल 2000 में फीफा ने प्लेयर ऑफ द सेंचुरी भी घोषित किया था
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
1958 में पेले ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने 17 वर्ष और 239 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड कप का अपना पहला गोल दागा था। इस तरह वह इस टूर्नामेंट में गोल दागने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए थे। उन्होंने 17 साल और 244 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक गोल भी दागे।

इसके साथ ही पेले हैट्रिक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। पेले ने फाइनल में भी गोल दागा था और अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया था। पेले 18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

FIFA World Cup Great Moments: Pelé Lifting His 3rd World Cup Before Turning  30पेले के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा असिस्ट (10) करने का भी रिकाॅर्ड दर्ज है
विज्ञापन

पेले ने लगातार दो साल 100 से ज्यादा गोल दागे
पेले के नाम दो साल 100 से ज्यादा गोल दागने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दागे थे। विश्व में वह ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। जाम्बिया के फुटबॉलर गॉडफ्रे चितालू ने जरूर 1972 में क्लब और देश के लिए 107 गोल दागे थे, लेकिन पेले की तरह दो साल तक 100+ गोल का आंकड़ा नहीं छू सके। 

पेले ये सभी टूर्नामेंट जीत चुके
टूर्नामेंट जीते
कितनी बार
साल
फीफा वर्ल्ड कप 3 1958, 1962, 1970
कैम्पियोनाटो ब्रासीलेरो सीरी ए  6 1961, 1962, 1963, 1964, 1965, 1968
कैम्पिोनाटो पॉलिस्ता 10 1958, 1960, 1961, 1962, 1964, 1965, 1967, 1968, 1969, 1973
कोपा लिबर्टाडोरेस 2 1962, 1963
इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2 1962, 1963
इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर कप 1 1968
नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग 1 1977
नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग एथलेटिक कॉन्फ्रेंस 1 1977
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed