फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Pele pays tribute to Diego Maradona

एक दिन आसमान में साथ में फुटबॉल खेलेंगे, पेले ने दी माराडोना को श्रद्धांजलि

Thu, 26 Nov 2020 01:41 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रियो दि जिनेरियो
पीटीआई, रियो दि जिनेरियो Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pele pays tribute to Diego Maradona
माराडोना और पेले - फोटो : twitter

‘एक दिन आसमान में कहीं माराडोना के साथ फुटबॉल खेलूंगा’, ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी माराडोना के निधन पर कुछ इस तरह श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


पेले ही वह खिलाड़ी हैं जिनका नाम ‘फुटबॉल के बादशाह’ माराडोना के साथ लिया जाता रहा है। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ।

पेले ने ट्वीट किया, बहुत की दुखद समाचार । मैने एक अच्छा दोस्त और दुनिया ने एक महान खिलाड़ी खो दिया। बहुत कुछ कहना है लेकिन फिलहाल इतना ही कहूंगा कि ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे । उम्मीद है कि एक दिन हम आसमान में कहीं साथ फुटबॉल खेलेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पेले और माराडोना एक दूसरे के खेल के प्रशंसक थे। दोनों की उम्र में दो दशक का फासला था लेकिन रिश्ता दोस्ती का था। फुटबॉल के खेल को खूबसूरत बनाने में इन दोनों के योगदान को दुनिया ने सराहा और इन दोनों ने एक दूसरे के हुनर को।

पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया। बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा, ‘मेरा हीरो नहीं रहा। माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस। मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था।’ गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था।



भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, 'अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना फुटबॉल के मैदान पर एक जादूगर की तरह थे। फुटबॉल ने आज एक नगीना खो दिया। उनका नाम फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज रहेगा’

चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'फुटबॉल और विश्व खेल जगत ने आज महानतम खिलाड़ियों में से एक खो दिया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे डिएगो माराडोना। आपकी कमी खलेगी।’



स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'खेल के महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन। खेल जगत के लिए ये दुखद दिन। उनके परिवार , दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना।’’



भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने लिखा,‘तमाम यादों और पागलपन के लिये धन्यवाद।’ भारत के पूर्व फुटबॉलर आई एम विजयन ने लिखा, 'फुटबॉल के भगवान , भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed