फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Pele Funeral At Santos Club Stadium Last Farewell To Great Footballer Pele In Brazil see pics

Pele Funeral: सांतोस के कब्रिस्तान में हुआ पेले का अंतिम संस्कार, मां के घर के सामने से निकली अंतिम यात्रा

Tue, 03 Jan 2023 11:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सांतोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सांतोस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 11:20 PM IST
सार

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले का अंतिम संस्कार सांतोस में हुआ। इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा उनकी मां के घर के सामने से भी निकली। 
 

विज्ञापन
Pele Funeral At Santos Club Stadium Last Farewell To Great Footballer Pele In Brazil see pics
पेले का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का अंतिम संस्कार उसी शहर में हुआ, जिसे उन्होंने अपने खेल की वजह से नई पहचान दी थी। उनके पार्थिव शरीर को उनके पूर्व क्लब सांतोस एफसी के स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। साओ पाउलो स्थित विला बेलमिरो स्टेडियम में पेले को देखने के लिए लाखों फैंस पहुंचे। पेले का पार्थिव शरीर यहां अगले 24 घंटे तक रहा। उनका अंतिम संस्कार इसी शहर में हुआ। 
विज्ञापन


पेले की अंतिम यात्रा उनकी 100 साल की मां के घर के सामने से भी निकली। पेले की मां अब बिस्तर से नहीं उठ सकती हैं, लेकिन वह अभी जिंदा हैं। पेले की अंतिम यात्रा में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


एडसन अरांतेस डू नेसिमेंटो यानी पेले का गुरुवार (29 दिसंबर) को कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। पेले ने ब्राजील को तीन बार फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाई थी। पेले का सांतोस में एक घर है, जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन व्यतीत किया था। उन्होंने अपने आखिरी साल गुआरुजा शहर में बिताए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेले ने 1956 में सांतोस क्लब के साथ करार किया था। तब उनकी उम्र 15 साल थी। पेले ने सांतोस के लिए अपने पहले ही मैच में गोल दाग दिया था। उसके बाद से वह टीम अहम सदस्य बन गए।  वह 1974 तक क्लब के साथ जुड़े रहे। पेले 1975 से 1977 तक न्यूयॉर्क कॉसमॉस क्लब के लिए भी खेले।


पेले के साथ करार करने के लिए इटली के क्लब युवेंटस, स्पेन के क्लब बार्सिलोना, रियल मैड्रिड और इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कई प्रयास किए। बड़े-बड़े ऑफर के बावजूद पेले ने सांतोस का साथ नहीं छोड़ा। वह इसी क्लब के साथ जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed