{"_id":"5b1bd67c4f1c1bf96e8b7429","slug":"panama-football-team-luggage-theft-before-start-fifa-world-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा वर्ल्ड कप से पहले पनामा की टीम को बड़ा झटका, होटल से चोरी हुआ लाखों का सामान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा वर्ल्ड कप से पहले पनामा की टीम को बड़ा झटका, होटल से चोरी हुआ लाखों का सामान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
panama football team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से रूस में शुरू होने जा रहा है। इस साल में टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। हालांकि वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही इसमें शिरकत करने वाली पनामा टीम को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक होटल के कमरे से टीम के लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया है। यह घटना उस वक्त की है जब पनामा की टीम ओस्लो में नॉर्वे के खिलाफ मैदन पर भिड़ रही थी। बताया जा रहा है कि होटल के तीन कमरों से 53000 यूरो के करीब (लगभग 42 लाख 9 हजार 837 रुपए) का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2018 में पनामा की टीम को ग्रुप जी में रखा गया है, जिसमें उसका सामना ट्यूनीशिया, इंग्लैंड और बेल्जियम जैसी धाकड़ टीम से होगा। पुलिस की छानबीच में पता चला कि चोरी उसी समय हुई जब पनामा की टीम नॉर्वे के साथ अभ्यास मैच खेल रही थी।
विज्ञापन