फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   NorthEast United beat pune city by 2-0 in isl 2018

ISL 2018: नार्थईस्ट युनाइटेड की शानदार जीत, एफसी पुणे को 2-0 से हराया

Wed, 28 Nov 2018 12:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
NorthEast United beat pune city by 2-0 in isl 2018
isl 2018

बार्थोलोमेव ओग्बेचे और जुआन मासिया के गोल से नार्थईस्ट युनाइटेड ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र के मुकाबले में एफसी पुणे सिटी को 2-0 से हरा दिया। 

विज्ञापन


नार्थईस्ट की टीम पुणे को घरेलू मैदान श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में हराकर टूर्नामेंट की तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस जीत के बाद टीम के आठ मैचों में पांच जीत, दो ड्रॉ और एक हार से 17 अंक हो गए हैं। वहीं पुणे नौ मैचों में एक जीत, दो ड्रॉ और छह हार के बाद पांच अंकों के साथ नौवें स्थान पर ही बनी हुई है। 
विज्ञापन


मैच के 23वें मिनट में ओग्बेचे ने नार्थईस्ट के लिए गोल कर उसे 1-0 की बढ़त दिला दी। यह ओग्बेचे का इस सीजन का आठवां गोल है। इसी के साथ उन्होंने एफसी गोवा के फरान कोरोमिनास की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोल के बाद दोनों टीमों ने कई प्रयास किये लेकिन आखिरी मिनटों एकबार फिर सफलता नार्थईस्ट के हिस्से आई। उसके लिए 90वें मिनट में मासिया ने गोल किया। यह गोल पेनाल्टी पर आया। 


साहिल ने 90वें मिनट में मासिया को पीछे से टैकल करने के प्रयास में गिरा दिया जिस पर रैफरी ने नार्थईस्ट को पेनाल्टी दी। मासिया ने मौके का फायदा उठाया और अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर पुणे की वापसी की संभावनाओं को खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed