{"_id":"606563d08ebc3ee61b3359c2","slug":"north-macedonia-creates-history-defeated-germany-in-world-cup-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ मेसोडोनिया ने रचा इतिहास: विश्व कप क्वालीफायर में 20 साल में पहली बार हारा जर्मनी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नार्थ मेसोडोनिया ने रचा इतिहास: विश्व कप क्वालीफायर में 20 साल में पहली बार हारा जर्मनी
Thu, 01 Apr 2021 11:40 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:40 AM IST
सार
- 2001 के बाद जर्मनी की क्वालीफायर में पहली हार
विज्ञापन
जर्मनी को हराने के बाद मेसोडोनिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉर्थ मेसोडोनिया की टीम ने जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया जो 2014 के विश्व चैंपियन की विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग में पिछले 20 वर्षों में पहली हार है। गोरान पांडेव ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में नॉर्थ मेसोडोनिया की तरफ से पहला गोल किया।
विज्ञापन
जर्मनी ने 63वें मिनट में इल्की गुंडोगन के पेनल्टी पर किए गए गोल से बराबरी की, लेकिन इलिफ इल्मास ने 85वें मिनट में नॉर्थ मेसोडोनिया को फिर से बढ़त दिला दी। जर्मनी इसके बाद बराबरी का गोल नहीं दाग पाया।
विज्ञापन
इस जीत से नॉर्थ मेसोडोनिया ग्रुप जे में जर्मनी से आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस ग्रुप में आर्मेनिया शीर्ष पर काबिज है। उसने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं। आर्मेनिया ने बुधवार को पिछड़ने के बाद वापसी करके रोमानिया को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
जर्मनी ने इससे पहले विश्व कप क्वालीफाईंग में अपना आखिरी मैच 2001 में इंग्लैंड से 1-5 से गंवाया था। इसके बाद वह लगातार 35 मैचों में अजेय रहा। इनमें से पिछले 18 मैचों में उसने जीत दर्ज की थी। नॉर्थ मेसोडोनिया कभी विश्व कप में नहीं खेला है, लेकिन वह इस साल यूरोपियन चैंपियनशिप में भाग लेगा। ग्रुप जे के एक अन्य मैच में आइसलैंड ने लिचेंसटीन को 4-1 से पराजित किया।