{"_id":"576cc1914f1c1b5055b485f4","slug":"no-lionel-messi-in-argentina-squad-for-rio-olympics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्टार लियोनेल मेसी ओलंपिक टीम से बाहर, रियो में नहीं दिखेंगे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुपर स्टार लियोनेल मेसी ओलंपिक टीम से बाहर, रियो में नहीं दिखेंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी, बार्सिलोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल के सुपर स्टार लियोनेल मेसी इस बार ओलंपिक में अपना जलवा नहीं दिखा पाएंगे। उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के मेसी को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि इस बार का ओलंपिक उनके पड़ोस यानी ब्राजील (रियो) में होने वाले हैं। 2008 में बीजिंग हुए ओलंपिक गेम्स में अर्जेंटीना की टीम ने मेसी के रहते स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कोच गेरार्डो मार्टिनो ने रियो ओलंपिक के लिए अपनी टीम तैयार कर ली है और इस टीम मेसी को नहीं रखा गया है। यह पहले से तय था कि मेसी ओलंपिक में नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन
मेसी ने ओलंपिक की जगह कोपा अमेरिका कप में हिस्सा लेने का फैसला लिया था। टीम के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट रविवार को कोपा अमेरिका कप के फाइनल मैच के बाद ही आएगा। रविवार को अर्जेंटीना और चिली के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। हालांकि टीम में शामिल 9 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई।
मेसी का अर्जेंटीना की टीम से बाहर होना तय माना जा रहा था क्योंकि कोच मार्टिनो ने पहले से ही तय कर रखा था कि उन्हें कोपा अमेरिका कप और ओलंपिक में टीम में शामिल नहीं करना चाहिए। मेसी 2008 में बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य थे।
2004 और 2008 की विजेता टीम इस बार भी है गोल्ड की दावेदार
अर्जेंटीना 2004 और 2008 में ओलंपिक गेम्स में फुटबॉल में स्वर्ण पदक विजेता रहा है, और वह रियो में भी खिताब के दावेदार के रूप में माना जा रहा है। अर्जेंटीना ग्रुप-डी में पुर्तगाल, अल्जीरिया और होंडुरॉस के साथ शामिल है।