फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Neymar: Spanish court acquits Brazilian star Neymar of fraud charges, know the whole matter

Neymar: स्पेन की अदालत ने ब्राजीली स्टार नेमार को धोखाधड़ी के आरोपों से किया बरी, जानें पूरा मामला

Tue, 13 Dec 2022 10:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Dec 2022 10:08 PM IST
सार

नेमार फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप में व्यस्त थे। उनकी टीम को क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम इस वर्ल्ड कप को जीतने की दावेदार मानी जा रही थी।

विज्ञापन
Neymar: Spanish court acquits Brazilian star Neymar of fraud charges, know the whole matter
रिचार्लिसन और नेमार - फोटो : FIFA/वेबसाइट

विस्तार

स्पेन की एक अदालत ने ब्राजीली स्टार नेमार को 2013 में सांतोस से बार्सिलोना क्लब में ट्रासंफर में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया। ब्राजील की एक कंपनी ने नेमार, उनके पिता के अलावा सांतोस और बार्सिलोना क्लब के पूर्व अध्यक्ष पर ट्रांसफर की असल राशि जानबूझकर छिपाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


कंपनी खिलाड़ी से जुड़े अधिकारों की आंशिक हकदार थी। कोर्ट ने कहा कि यह बात साबित नहीं हो पाई क्या अनुबंध फर्जी तरीके से हुआ या कंपनी को नुकसान पहुंचाने की मंशा के साथ किया गया। कंपनी ने 30 साल के फुटबालर को पांच वर्ष की कैद की सजा दिए जाने की मांग की थी। बाद में उसने पांच वर्ष की जगह ढाई साल की कैद दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


नेमार फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप में व्यस्त थे। उनकी टीम को क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम इस वर्ल्ड कप को जीतने की दावेदार मानी जा रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह नेमार का आखिरी वर्ल्ड कप रहा और अब वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलते नहीं दिखेंगे। हालांकि, इसको लेकर उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed