{"_id":"57a9a7d74f1c1b2b12ee4d04","slug":"neymar-s-football-team-facing-to-early-exit-at-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमार की अगुआई वाली टीम पर बाहर होने का खतरा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नेमार की अगुआई वाली टीम पर बाहर होने का खतरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : FaceBook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार खिलाड़ी नेमार की अगुआई वाली ब्राजील की फुटबॉल टीम पर रियो ओलंपिक में पहले ही दौर में बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से गोलरहित बराबरी खेलने वाली ब्राजील की टीम दूसरे मुकाबले में भी कोई खास करिश्मा नहीं कर पाई। नतीजतन इराक के खिलाफ भी उसे गोलरहित ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
नेमार की टीम को शुरुआती दौर में ही बाहर होने से बचने के लिए अब बुधवार को डेनमार्क के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जो ग्रुप में शीर्ष पर चल रहा है।
विज्ञापन
एक अन्य मुकाबले अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 2-1 से पराजित कर दिया। इस मुकाबले में अर्जेंटीना की ओर से एंजेल कोरिया और जोनाथन कालेरी ने गोल किया।
विश्व चैंपियन जर्मनी भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक समय हार के कगार पर पहुंच गया था लेकिन सर्ग गर्नाबरी की इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत वह स्कोर को 3-3 से बराबर करने में सफल रहा।
पुर्तगाल और नाइजीरिया की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।