फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   neymar hits 2 goal in brazil s win.

बार्जील, अर्जेंटीना की जीत में चमके नेमार और मेस्सी

Fri, 14 Nov 2014 12:33 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
neymar hits 2 goal in brazil s win.

बार्सिलोना के टीम साथी नेमार और लियोनल मेस्सी ने क्रमश: ब्राजील और अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


वहीं, नीदरलैंड्स को मैक्सिको से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस्तांबुल में खेले गए मैच में ब्राजील ने एकतरफा खेल दिखाते हुए तुर्की को 4-0 से हरा दिया। इससे कोच डुंगा को लगातार पांचवीं जीत का जश्न मनाने का मौका मिला।

ब्राजील के लिए स्टार स्ट्राइकर नेमार ने भी गोल दागे। नेमार ने मैच में गोल दागने की शुरुआत की। मैच के 20वें मिनट में उन्होंने पहला गोल दागा। इसके 4 मिनट बाद सेमिया काया ने दूसरा गोल किया। पहला हाफ खत्म होने से पहले ही ब्राजील की ओर से एक और गोल दागा गया। 44वें मिनट में विलियन ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नेमार ने मैच में अपना दूसरा गोल खेल के 60वें मिनट में किया। उन्होंने तुर्की के सुरक्षाघेरा को तोड़ते हुए स्कोर 4-0 कर दिया। तुर्की की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


उधर, लंदन में लियोनल मेस्सी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। एक अन्य दोस्ताना मैच में बेल्जियम ने आइसलैंड को 3-2 से जबकि इस्तोनिया ने नॉर्वे को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के लिए रूस, कतर की मेजबानी मंजूरी
जेनेवा में फीफा ने रूस और कतर को क्रमश: 2018 और 2022 वर्ल्ड कप की मेजबानी की हरी झंडी दे दी है। फीफा के इथिक जज जाएकिम इर्केअ ने बोली प्रक्रिया की जांच के बाद इस बाबत घोषणा की। 11 देशों ने इसके लिए बोली लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed