फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Neymar Breaks Down in tears After Emotional Return To Boyhood Club Santos, Watch Video

Neymar Breaks Down: बचपन के क्लब से जुड़ने पर फूट-फूटकर रोए स्टार फुटबॉलर नेमार, वीडियो आया सामने, देखें

Sat, 01 Feb 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Feb 2025 08:55 AM IST
सार

सांतोस के उपाध्यक्ष फर्नांडो बोनाविदेस ने कैनाल स्पोरटीवी से कहा, 'अनुबंध अभी फिलहाल छह महीने के लिए है, लेकिन निश्चित रूप से हम वह सब कुछ करेंगे जिससे नेमार हमारे साथ बने रहें।

विज्ञापन
Neymar Breaks Down in tears After Emotional Return To Boyhood Club Santos, Watch Video
रोते नेमार - फोटो : Twitter

विस्तार

नेमार ने शुक्रवार को ब्राजील के क्लब सांतोस के साथ छह महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। एस्टाडियो उरबानो कैल्डीरा में किट अनावरण के दौरान नेमार अपने बचपन के क्लब सांतोस से जुड़कर भावुक हो गए। एक वायरल वीडियो में नेमार को सांतोस के फैंस द्वारा शानदार स्वागत मिलने पर रोते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

सांतोस टीम के उपाध्यक्ष ने क्या कहा?
सांतोस के उपाध्यक्ष फर्नांडो बोनाविदेस ने कैनाल स्पोरटीवी से कहा, 'अनुबंध अभी फिलहाल छह महीने के लिए है, लेकिन निश्चित रूप से हम वह सब कुछ करेंगे जिससे नेमार हमारे साथ बने रहें। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप तक हमारे साथ रहेंगे।' नेमार को क्लब द्वारा एस्टाडियो उरबानो कैल्डेइरा में आयोजित समारोह में फैंस के सामने पेश किया गया। इस दौरान कई स्थानीय संगीत सितारों के संगीत कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में अल हिलाल टीम से जुड़े थे
32 वर्षीय बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व फॉरवर्ड ने अगस्त 2023 में सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल को जॉइन किया था और उसके लिए सिर्फ सात मैच खेले। इसके बाद उन्होंने सांतोस में वापसी की है। उन्हें अल हिलाल में प्रति वर्ष लगभग 104 मिलियन डॉलर का वेतन मिल रहा था। नेमार ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर भी हैं। वह स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और करीम बेंजेमा के बाद सऊदी अरब पहुंचने वाले तीसरे दिग्गज खिलाड़ी थे।
विज्ञापन

चोट से जूझते रहे हैं नेमार
हालांकि, रियाद पहुंचने के दो महीने बाद उन्होंने 2026 विश्व कप क्वालिफायर में ब्राजील के लिए खेलते हुए अपने बाएं घुटने में एक क्रूसिएट लिगामेंट को तोड़ लिया था। इसकी वजह से वह लगभग एक साल अल हिलाल क्लब से दूर रहे थे। एक्शन में लौटने की कोशिश करने के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोटों का सामना करना पड़ा था।

2026 विश्व कप में खेलना चाहते हैं नेमार?
ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने पुष्टि की है कि उनका लक्ष्य 2026 विश्व कप से पहले अपने करियर को फिर से नई दिशा देना है। नेमार ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, 'केवल सांतोस ही मुझे वह प्यार दे सकता है जो मुझे अगले कुछ वर्षों में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार होने के लिए चाहिए। आप सभी, चाहे आप किसी का भी समर्थन करते हों, अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं।'

नेमार के लौटने पर सांतोस की प्रतिक्रिया
सांतोस ने भी नेमार के वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपने सोशल मीडिया चैनलों का उपयोग किया। क्लब ने कहा, 'आपका घर आपका इंतजार कर रहा है। आपके फैंस आपका इंतजार कर रहे हैं।' नेमार लगभग 12 साल पहले सांतोस छोड़कर बार्सिलोना से जुड़ गए थे। उन्होंने सांतोस की तरफ से 225 मैच खेले हैं और138 गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed