{"_id":"5f65046646fb5c220e3d0e04","slug":"neymar-and-coutinho-join-brazil-football-team-for-world-cup-qualifying-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमार और कॉटिन्हो ब्राजील की विश्व कप क्वालीफाइंग टीम में शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नेमार और कॉटिन्हो ब्राजील की विश्व कप क्वालीफाइंग टीम में शामिल
Sat, 19 Sep 2020 12:33 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
नेमार
स्टार फुटबॉलर नेमार और फिलिप कॉटिन्हो को विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों के लिए ब्राजील की फुटबॉल टीम में चुना गया है। ये दोनों अगले महीने बोलिविया और पेरू के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
यूरोप में क्लब स्तर के मैच खेल रहे खिलाड़ियों की कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ मौजूदगी के लिए फीफा से आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार को टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
ब्राजील नौ अक्टूबर को बोलिविया जबकि 13 अक्टूबर को पेरू के खिलाफ खेलेगा। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में ब्राजील, पेरू, कोलंबिया और अर्जेंटीना जैसे दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल है। ये मुकाबले मार्च में खेले जाने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन