फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Nations League: France defeated Portugal at thier home ground

नेशंस लीग: छह साल बाद घर में हारा पुर्तगाल, रोनाल्डो की चैंपियन टीम को फ्रांस ने हराकर किया बाहर

Sun, 15 Nov 2020 11:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 15 Nov 2020 11:50 PM IST
सार

  • 53वें मिनट में कांते ने दागा मैच का एकमात्र गोल
  • 02 गोल है कांते का फ्रांस के लिए 44 मुकाबलों मेें, पिछला 2016 में किया था  

विज्ञापन
Nations League: France defeated Portugal at thier home ground
रोनाल्डो

विस्तार

एनगोलो कांते के एकमात्र गोल के दम पर विश्व चैंपियन फ्रांस ने यूएफा नेशंस लीग में गत विजेता पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फाइनल्स में प्रवेश कर लिया। फ्रांस ग्रुप तीन में 13 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल (10 अंक) की टीम का खिताब के बचाव करने का सपना टूट गया। 

विज्ञापन


मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों में रिकॉर्ड (102) गोल करने वाले रोनाल्डो कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए। नतीजा उनकी टीम पुर्तगाल को घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धी मुकाबले में छह साल बाद पहली हार का सामना करना पड़ा। कोच फर्नांडो सैंटोस के लिए भी घरेलू मैदान पर यह पहली हार है। मिडफिल्डर कांते ने मैच के 53वें में पुर्तगाल के गोलकीपर रूई पैट्रिको के हाथ से गेंद छटकने के बाद उसे गोल में बदल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। कांते का यह फ्रांस के लिए 44 मैचों में दूसरा गोल है। उन्होंने अपना पहला गोल 2016 में रूस के खिलाफ मैत्री मैच में किया था।
विज्ञापन


जर्मनी ने यूक्रेन को 3-1 से हराया
लीपजिग (जर्मनी)। टिमो वेर्नर (33वें, 64वें मिनट) के दो गोल की मदद से जर्मनी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यूक्रेन को 3-1 से हराया। एक गोल लेरॉय साने (23वें मिनट)ने किया। यूक्रेन के लिए एकमात्र गोल खेल के 12वें मिनट में रोमन यारेमचुक ने किया। वेर्नर जर्मनी के लिए 34 मैचों में 15 गोल कर चुके हैं। स्वीडन ने क्रोएशिया को 2-1 से पराजित किया। स्विट्जरलैंड और स्पेन के बीच मुकाबला एक-एक से बराबरी पर छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed