{"_id":"71d384c0-17ac-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"national-football-competition-begin-in-rae-bareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रायबरेली में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
रायबरेली/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Oct 2012 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित केंद्रीय विद्यालय में अंडर-14 वर्ग की 43वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
पहले दिन पांच लीग मैच खेले गए, जिसमें कोलकाता, देहरादून, सिल्चर व आगरा की टीमें विजयी रहीं। जयपुर व बंगलुरू के बीच मैच ड्रॉ रहा। पहले लीग मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 3-2 के अंदर से हरा दिया। देहरादून के खिलाड़ियों ने भोपाल की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।
जयपुर व बंगलुरू के बीच कांटे का मैच हुआ। अंत तक दोनों टीमें नहीं हारी। अंत में 3-3 गोल दोनों टीमों की ओर से होने के कारण मैच ड्रा हो गया। चौथा मैच मुंबई व सिल्चर के बीच खेला गया। सिल्चर के खिलाड़ियों ने मुंबई की टीम को एक भी गोल करने नहीं दिया। सिल्चर की टीम ने मुंबई को 5-0 के अंतर से करारी शिकस्त दी। पांचवां मैच आगरा व चंडीगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें आगरा ने चंडीगढ़ को 2-0 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन
आठ टीमों में होगा मैच आज
बुधवार को गुवाहाटी व रायपुर, लखनऊ व एरनाकुलम, पटनार व जबलपुर, दिल्ली व चेन्नई, देहरादून व तिनसुकिया, जयपुर व रांची, मुंबई व जम्मू और चंडीगढ़ व वाराणसी के बीच मैच खेले जाएंगे।