फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   mumbai beat pune in isl match.

मोर्टिज की हैट्रिक से मुंबई ने पुणे को दी करारी शिकस्त

Mon, 20 Oct 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Oct 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
mumbai beat pune in isl match.

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में मुंबई सिटी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी पुणे को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मेजबान मुंबई की जीत के हीरो आंद्रे मोर्टिज रहे जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई।

विज्ञापन


इंडियन सुपर लीग की यह पहली हैट्रिक है। मोर्टिज ने पुणे टीम के डिफेंस को भेदते हुए 12वें, 27वें, और 71वें मिनट में गोल दागे। मुंबई के लिए सुभाष और लेटजेलटर ने भी एक-एक गोल किया। इस जीत के साथ मुंबई ने अपना खाता भी खोला। मुंबई की दो मैचों में यह पहली जीत है और उसके कुल तीन अंक हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं पुणे टीम एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। पुणे की दो मैचों में यह पहली हार है। इससे पहले पुणे ने अपना पहला मैच ड्रॉ खेला था और उसके खाते में सिर्फ एक अंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपने घरेलू मैदान डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेलते हुए मुंबई का दबदबा शुरू से ही कायम रहा और उसने पहले हाफ तक 3-0 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।

ब्राजील के 28 वर्षीय अटैकिंग मिडफिल्डर आंद्रे मोर्टिज ने 12वें मिनट में हाफ लाइन से गेंद को अपने कब्जे में लिया और ड्रिबलिंग करते हुए पुणे के डिफेंस को भेदकर शानदार गोल ठोका। टीम को बढ़त दिलाने के बाद मोर्टिज का जादू 27वें मिनट में एकबार फिर चला।


मोर्टिज ने इस बार गोलपोस्ट के करीब मिले दिदिका के पास को शानदार तरीके से गोलपोस्ट की ओर सरका दिया। इस गोल से मुंबई ने 2-0 की अहम बढ़त हासिल की। मोर्टिज ने तीसरा गोल 71वें मिनट में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed