फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mohun Bagan will give the Best Administrator Award on its annual day

मोहन बागान अपने वार्षिक दिवस पर देगी सर्वश्रेष्ठ प्रशासक का पुरस्कार

Mon, 27 Jul 2020 11:31 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mohun Bagan will give the Best Administrator Award on its annual day
Mohun Bagan - फोटो : सोशल मीडिया

मोहन बागान ने अपने पूर्व महासचिव अंजन मित्रा की स्मृति में अपने वार्षिक दिवस समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रशासक का पुरस्कार देने का सोमवार को फैसला किया है। मित्रा का निधन पिछले साल हुआ था।

विज्ञापन


मोहन बागान दिवस पर बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रशासक का पहला पुरस्कार भारतीय फुटबॉल संघ के सचिव जॉयदीप मुखर्जी को दिया जाएगा। कोविड-19 के कारण इस कार्यक्रम को ऑनलाइन तरीके से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


मोहन बागान द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘क्लब कार्यकारी समिति ने अध्यक्ष स्वप्न साधाना बोस के उस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया जिसमें जॉयदीप मुखर्जी को 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक का पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। उन्हें यह पुरस्कार कोलकाता फुटबॉल को पुनर्जीवित करने के अथक प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने हाल ही में आईएफए को 2019-20 सत्र के लिए संचालन के मामले में पहले स्थान पर रखा था। पिछले साल आईएफए के महासचिव के रूप में कार्यभार संभालने वाले मुखर्जी ने हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी तुलसीदास बलराम की अध्यक्षता में राज्य में स्ट्राइकर अकादमी स्थापित करने की अपनी योजना के बारे में बताया था।

मोहन बागान दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। मोहन बागान ने 1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था। वह खिताब जीतने वाली पहला भारतीय क्लब बना था।


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत की 1975 विश्व कप जीत के नायकों में शामिल अशोक कुमार इस समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गुरबख्श सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची:

  • मोहन बागान रत्न: गुरबख्श सिंह (हॉकी) और पलाश नंदी (क्रिकेट)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट: अशोक कुमार (हॉकी), प्रणब गांगुली (फुटबॉल), मनोरंजन पोरेल (एथलेटिक्स)
  • सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर: जोसबा बेतिया (सीनियर)
  • सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी: सजल बाग (अंडर-18 टीम)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रशासक: जॉयदीप मुखर्जी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed