फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   MLS: Messi scores two goals as Inter Miami beats New England Revolution 4-1

MLS: इंटर मियामी की जीत में मेसी ने दागे दो गोल, न्यू इंग्लैंड रिवोल्यूशन को 4-1 से दी शिकस्त

Mon, 29 Apr 2024 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैसाचुसेट्स (अमेरिका)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैसाचुसेट्स (अमेरिका)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Apr 2024 09:50 AM IST
सार

विश्व कप विजेता कप्तान मेसी ने अपने शानदार खेल से जिलेट स्टेडियम में 65,612 की संख्या में खचाखच भरे प्रशंसकों को निराश नहीं किया और एक गोल से पिछड़ने के बाद मुकाबले में टीम की दमदार वापसी कराई। उन्होंने मैच में दो गोल दागे।

विज्ञापन
MLS: Messi scores two goals as Inter Miami beats New England Revolution 4-1
मेसी - फोटो : USA Today Images

विस्तार

इंटर मियामी के सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के मुकाबले में न्यू इंग्लैंड रिवोल्यूशन के घरेलू मैदान में रिकॉर्ड संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने अपनी फुटबाल टीम इंटर मियामी को 4-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन


विश्व कप विजेता कप्तान मेसी ने अपने शानदार खेल से जिलेट स्टेडियम में 65,612 की संख्या में खचाखच भरे प्रशंसकों को निराश नहीं किया और एक गोल से पिछड़ने के बाद मुकाबले में टीम की दमदार वापसी कराई। उन्होंने मैच में दो गोल दागे।
विज्ञापन


मियामी की टीम मैच के पहले मिनट में ही टॉमस चानकले के गोल के बाद पिछड़ गई थी, लेकिन मेसी ने 32वें मिनट में स्कोर बराबर करने के बाद मैच के 68वें मिनट में बाएं पैर की किक से सत्र का अपना नौवां गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मियामी के लिए दो अन्य गोल बेंजामिन क्रेमास्ची (83वें मिनट) और मेसी के दोस्त लुईस सुआरेज (88वें मिनट) ने दागे। सुआरेज के गोल में मेसी ने मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed