फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mexico wins in copa America cup

कोपा अमेरिका: राफेल और हेक्टर के गोल ने मैक्सिको को दिलाई जीत

Tue, 07 Jun 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Mexico wins in copa America cup
फुटबॉल (डेमो)
अंतिम पलों में राफेल मारक्वेज और हेक्टर हेरेरा द्वारा किए गए गोलों की बदौलत मैक्सिको ने कोपा अमेरिका के ग्रुप बी मुकाबले में उरुग्वे को 3-1 से हरा दिया। मैक्सिको ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त बना ली लेकिन 74वें मिनट में डिएगो गोडिन ने गोल दाग उरुग्वे को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मैक्सिको के जोस आंद्रस गुआडाडरे को लाल कार्ड दिखाकर मुकाबले से बाहर कर दिया गया जबकि उरुग्वे के मिडफील्डर मातियास वेसिना को भी दूसरी बार पीला दिखाया गया, जिससे वह भी मैदान से बाहर हो गए।
विज्ञापन


वेसिना को मैक्सिको के जीसस मैनुएल कोरोना को किक मारने के कारण पीला कार्ड दिखाया गया था। इसके बाद दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर समाप्ति की ओर थी लेकिन राफेल ने 85वें और हेक्टर ने कुछ सेकेंड पहले गोल दाग मैक्सिको को जीत दिला दी। ग्रुप सी में बृहस्पतिवार को मैक्सिको का सामना पासाडेना में जमैका से होगा। वहीं उरुग्वे की भिड़ंत वेनेजुएला से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनेजुएला ने जमैका को हराया 
शिकागो में वेनेजुएला ने कोपा अमेरिका के ग्रुप सी के मुकाबले में जमैका को एकमात्र गोल से हरा दिया। 16वें मिनट में आंद्रे ब्लेक ने गोल दाग वेनेजुएला को 1-0 की बढ़त दिला दी। वेनेजुएला के पास 70वें मिनट में भी गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन विल्कर एंजेल के शक्तिशाली हेडर से गेंद ब्लेक से टकराती हुई बाहर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed