टीम की हार के बावजूद स्पेनिश लीग में चमके मेस्सी, रिकॉर्ड सातवीं बार जीता गोल्डन बूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना की अंतिम दौर में अलावेस पर 5-0 से शानदार जीत के दौरान दो गोल करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रिकार्ड सातवीं बार किसी एक सत्र में सर्वाधिक गोल कर ‘गोल्डन बूट’ हासिल किया। मेस्सी ने लीग में कुल 25 गोल दागे जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी करीम बेंजेमा से चार गोल अधिक हैं।
बेंजेमा रीयाल मैड्रिड और लेगानेस के बीच 2-2 से ड्रा छूटे मैच में गोल नहीं कर पाए थे। मेस्सी लीग में सात अलग अलग सत्रों में सर्वाधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चोट के कारण सत्र के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
अर्जेंटीना के इस स्टार ने 33 मैचों में 25 गोल किए। इससे पहले वह टेल्मो जारा के साथ बराबरी पर थे। उन्होंने लगातार चार सत्र में सर्वाधिक गोल करने के ह्यूजो सांजेच के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। मेस्सी ने रविवार को कहा, ‘व्यक्तिगत उपलब्धियां बाद में आती हैं। अच्छा होता अगर हम इसके साथ ही खिताब भी जीतने में सफल रहते। ’ बार्सिलोना की तरफ से अलावेस के खिलाफ रविवार को अंशु फाती, लुई सुआरेज और नेल्सन सेमेडो ने भी गोल किये। बार्सिलोना लीग में रीयाल मैड्रिड के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
And the legend grows ... 🐐
— FC Barcelona (@FCBarcelona) July 19, 2020
Leo #Messi: 7x @LaLigaEN single-season goal scoring leader pic.twitter.com/spClaALdJr