फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi vs Ronaldo Lionel Messi Cristiano Ronaldo is Barcelona and Juventus number-1 scorer this year even after leaving club see stats

Messi vs Ronaldo: बार्सिलोना और युवेंटस छोड़ने पर भी इस साल मेसी-रोनाल्डो हैं क्लब के नंबर-1 स्कोरर, आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 25 Dec 2021 03:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Dec 2021 03:06 PM IST
सार

मेसी ने इस साल 11 अगस्त को अपने पहले क्लब बार्सिलोना को छोड़कर पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार दिया था। इसके तीन सप्ताह बाद ही रोनाल्डो युवेंटस छोड़ अपने पुराने क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड पहुंच गए।

विज्ञापन
Messi vs Ronaldo Lionel Messi Cristiano Ronaldo is Barcelona and Juventus number-1 scorer this year even after leaving club see stats
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान फुटबॉलर लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले उम्रदराज हो गए हों, लेकिन फुटबॉल के मैदान पर उनका जादू कम नहीं हुआ है। मेसी ने इस साल 11 अगस्त को अपने पहले क्लब बार्सिलोना को छोड़कर पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार दिया था। इसके तीन सप्ताह बाद ही रोनाल्डो युवेंटस छोड़ अपने पुराने क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड पहुंच गए। क्लब बदलने के बावजूद दोनों खिलाड़ी इस साल अपनी-अपनी पिछली टीमों के टॉप स्कोरर हैं। मेसी बार्सिलोना और रोनाल्डो युवेंटस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर साल का अंत करेंगे।
विज्ञापन


बार्सिलोना और युवेंटस के लिए 2021-22 का सीजन आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। फिर भी अब तक दोनों क्लब का न कोई भी मौजूदा और न ही पूर्व खिलाड़ी मेसी और रोनाल्डो को पीछे नहीं छोड़ पाया है। मेसी ने बार्सिलोना को छोड़ने से पहले उसके लिए 2021 में 28 गोल दागे थे। बार्सिलोना और सेविला के बीच हुए पिछले मैच तक मेसी से आगे कोई नहीं निकल सका। यह मुकाबला बार्सिलोना और सेविला के लिए साल का अंतिम मैच था।
विज्ञापन


रोनाल्डो की बात करें तो युवेंटस के लिए उन्होंने इस साल 20 गोल किए। वे साल के अंत तक क्लब के टॉप स्कोरर रहेंगे। युवेंटस ने साल का अंतिम मैच सीरी-ए में कागलियारी को खिलाफ खेला। इसमें उसे 2-0 से जीत मिली। इस मुकाबले तक रोनाल्डो को कोई पीछे नहीं छोड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

Messi vs Ronaldo Lionel Messi Cristiano Ronaldo is Barcelona and Juventus number-1 scorer this year even after leaving club see stats
लियोनल मेसी और एंतोआन ग्रीजमैन - फोटो : सोशल मीडिया
क्लब के गोल की बात करें तो बार्सिलोना ने 2021 में सभी टूर्नामेंट मिलाकर 108 गोल दागे। इनमें मेसी के 28 गोल हैं। बार्सिलोना के बाकी खिलाड़ी एक साल में सिर्फ 80 गोल ही कर सके। मेसी के बाद गोल के मामले में दूसरे स्थान पर फ्रांस के एंतोआन ग्रीजमैन हैं। ग्रीजमैन भी क्लब छोड़ चुके हैं। उन्होंने अपने पुराने क्लब एटलेटिको मैड्रिड के साथ करार किया है। उनके नाम बार्सिलोना के लिए इस साल 15 गोल हैं।

बार्सिलोना के लिए 2021 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
खिलाड़ी गोल
लियोनल मेसी 28
एंतोआन ग्रीजमैन 15
मेम्फिस डिपेय 8
फ्रेंकी डी जॉन्ग 7
ओसमाने डेम्बेले 6

Messi vs Ronaldo Lionel Messi Cristiano Ronaldo is Barcelona and Juventus number-1 scorer this year even after leaving club see stats
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अल्वारो मोराटा - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो के जाने के बाद युवेंटस की टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। सीरी-ए में युवेंटस फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष आठ में शामिल सभी क्लबों से उसके गोल सबसे कम हैं। उन्होंने इस साल सभी टूर्नामेंट को मिलाकर 106 गोल किए हैं। इनमें से 20 रोनाल्डो के हैं। सिर्फा 86 गोल ही टीम के अन्य सदस्य कर सके हैं। रोनाल्डो के बाद सबसे ज्यादा गोल अल्वारो मोराटा (17 गोल) ने किए हैं।

युवेंटस के लिए 2021 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
खिलाड़ी गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 20
अल्वारो मोराटा 17
फेडेरिको चिएसा 15
पॉल डाइबाला 11
जुआन कुआडार्डो, वेस्टन मैकेनी 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed