फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Martin Skrtel made a goal for Liverpool against Arsenal

मार्टिन स्करटेल ने सिर पर लगी किक का लिया बदला

Mon, 22 Dec 2014 06:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Dec 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
Martin Skrtel made a goal for Liverpool against Arsenal

रविवार रात इंग्लिश प्रीमियर लीग का एक मैच लीवरपूल और आर्सेनल के बीच मैच खेला गया। पहले हॉफ तक मैच्ा ठीक चल रहा था। आर्सेनल के मैथ्यू डेबुचे और ओलिविर गिराउड ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए। वहीं लीवरपूल के फिलिप कोंटिन्हो ने भी एक गोल कर टीम की उम्मीद बरकारार रखी।

विज्ञापन


दूसरे हॉफ में आर्सेनल के खिलाड़ी आक्रामक हो गए और लीवरपूल डिफेंस को कमजोर करते हुए गोल करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच अचानक गिराउड की किक फुटबॉल पर न लगकर लीवरपूल के मार्टिन स्करटेल के सिर पर लग गई। किक लगने से स्करटेल जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अंपायर और लीवरपूल मैनेजमेंट उनके पास पहुंची। मैच कुछ देर बाधित रहा। करीब 9 मिनट बाद मैच फिर शुरू हुआ। स्करटेल ने शानदार वापसी करते हुए किक का बदला लेते हुए 97 मिनट पर अपनी टीम के लिए एक गोल कर मैच बराबरी पर खत्म किया। दोनों टीम की ओर से 2-2 किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मैच ड्रॉ हो जाने के बाद अंकतालिका में लीवरपूल की रैंकिंग में सुधार नहीं आया है। लेकिन स्करटेल ने आखिरी समय पर अपनी टीम के लिए गोल कर प्रशंसकों को क्रिसमस का तोहफा दिया है।


लीवरपूल इंग्लिश प्रीमियर लीग में अब तक खेले गए नौ मैचों में से केवल दो मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है। ऐसी स्थिति में यह ड्रा मैच लीवरपूल के दर्शकों के लिए राहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed