{"_id":"5f601a56d30770148e1b4f82","slug":"marseille-beat-psg-for-the-first-time-in-nine-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्सिले के हाथों पीएसजी की नौ साल में पहली हार, मैच में चले लात-घूंसे, नेमार ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मार्सिले के हाथों पीएसजी की नौ साल में पहली हार, मैच में चले लात-घूंसे, नेमार ने लगाए गंभीर आरोप
Tue, 15 Sep 2020 07:05 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
लीग-1 के मुकाबले में नौ साल में पहली बार मार्सेली ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से हरा दिया। गोल फ्लोरिन ने 31वें मिनट में किया। मार्सेले ने इससे पहले पीएसजी को नवंबर 2011 में 3-0 से हराया था। पीएसजी को 1984-85 के बाद पहली बार लीग के शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मैच में पांच रेडकार्ड
तनावपूर्ण माहौल में खेले गए मैच में पीएसजी के स्टार नेमार सहित पांच फुटबॉलरों को रेडकार्ड दिखाया गया। दर्जन से ज्यादा पीले कार्ड दिखाए गए। नेमार की मार्सेली के अल्वारो गोंजालेज से नोंकझोक हुई थी। वीडियो रिप्ले में दिखा कि नेमार ने गोंजालेज के सिर पर पीछे से थप्पड़ मारा था। रेफरी ने नेमार को बाहर जाने का आदेश दिया। स्टॉपेज टाइम में खिलाड़ियों के बीच पंच और किक भी चलीं।
विज्ञापन
नस्ली टिप्पणी का आरोप
नेमार ने अधिकारियों से कहा कि उनके खिलाफ नस्ली टिप्पणी की। कोरोना से उबरने के बाद ब्राजीली स्टार नेमार अपना पहला मैच खेल रहे थे। नेमार ने कहा कि आपने नस्लवाद देखा, इसलिए मैंने उसे मारा।
विज्ञापन
बाद में ट्वीट किया कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने उसे चेहरे पर नहीं मारा। इस पर गोंजालेज ने कहा कि उन्हें हार को बर्दाश्त करना सीखना होगा। पीएसजी कोच थामस टचेल ने कहा कि नेमार ने मुझे कहा है कि नस्ली अपमान है। मैंने मैदान पर कुछ नहीं सुना लेकिन नस्ली भेदभाव खेल क्या कहीं भी नहीं होना चाहिए।