{"_id":"5f0f08cc8ebc3e63c76c6428","slug":"marcus-rashford-is-youngest-ever-recipient-of-university-of-manchester-honorary-degree-as-charity-efforts-recognised","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल के मार्कस को डॉक्टरेट की मानद् उपाधि, यह सम्मान पाने वाले बने सबसे युवा फुटबॉलर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
22 साल के मार्कस को डॉक्टरेट की मानद् उपाधि, यह सम्मान पाने वाले बने सबसे युवा फुटबॉलर
Wed, 15 Jul 2020 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
मार्कस रैशफोर्ड
- फोटो : social media
मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड को बाल गरीबी के खिलाफ उनके काम के लिए मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी डॉक्टरेट की मानद् उपाधि प्रदान करेगी और वह यह सम्मान पाने वाले सबसे युवा फुटबॉलर होंगे।
विज्ञापन
22 वर्ष के रैशफोर्ड ने पिछले महीने सांसदों को पत्र लिखकर स्कूलों में स्कूल के बाद मुफ्त खाने के वाउचर देना बंद करने के फैसले को बदलने के लिए कहा था। सरकार को बाद में यह फैसला बदलना पड़ा।
विज्ञापन
रैशफोर्ड ने कहा, 'अभी हमें बच्चों में गरीबी को दूर करने के लिए काफी प्रयास करने हैं लेकिन अपने शहर से सम्मान मिलने का मतलब है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे, तब उनका परिवार भी स्कूलों में बंटने वाले भोजन पर निर्भर करता था।