{"_id":"634931f9564e2851751dc0e8","slug":"maradona-hand-of-god-ball-to-be-auctioned-may-get-27-33-crore-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hand Of God Ball Auction: फुटबॉल रेफरी को मालामाल बनाएगी 36 साल पुरानी गलती, मिल सकते हैं 27 करोड़ रुपये","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Hand Of God Ball Auction: फुटबॉल रेफरी को मालामाल बनाएगी 36 साल पुरानी गलती, मिल सकते हैं 27 करोड़ रुपये
Fri, 14 Oct 2022 03:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 14 Oct 2022 03:25 PM IST
सार
1986 फुटबॉल विश्व कप में डियागो माराडोना ने हाथ से गोल किया था। मैच रेफरी यह देख नहीं पाए थे और गोल मान्य कर दिया था। इसके 36 साल बाद रेफरी इस मैच की गेंद को नीलाम कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए 27 करोड़ रुपये तक की रकम मिल सकती है।
विज्ञापन
हाथ से गोल करते माराडोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
1986 फुटबॉल विश्व कप के रेफरी अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती को भुनाने जा रहे हैं और उन्हें इसके लिए करोड़ो रुपये मिलने वाले हैं। इस विश्व कप में माराडोना ने हाथ से गोल किया था और रेफरी इसे देख नहीं पाए थे। इसके बाद माराडोना ने हाथ से गोल करने की बात स्वीकार की थी और इसे हैंड ऑफ गॉड (भगवान का हाथ) कहा था। अब इस मैच के रेफरी गेंद को नीलाम कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए (27-33 लाख डॉलर) 27 करोड़ रुपये तक की रकम मिल सकती है।
ट्यूनीशिया के अली बिन नासिर इस मैच के रेफरी थे और वह माराडोना को हाथ से गोल करते नहीं देख पाए थे। माराडोना उस मैच में हेडर से गोल करने के लिए उछले लेकिन उन्होंने सिर के बजाय हाथ से गोल कर दिया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस गोल का विरोध किया था, लेकिन रेफरी अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए। माराडोना ने बाद में इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ यानि ईश्वर का हाथ नाम दिया था। तब से यह गेंद रेफरी बिन नासिर के पास है।
IND vs PAK: 2027 तक पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं खेलेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से हर साल होंगे मुकाबले

फुटबॉल विश्व कप से चार दिन पहले नीलम होगी गेंद
36 साल बाद नासिर इस गेंद की नीलामी करने जा रहे हैं। नीलामीकर्ता ग्राहम बड ऑक्शन ने गुरुवार को कहा कि उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक गेंद की नीलामी से 27 लाख डॉलर से लेकर 33 लाख डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपये) मिल सकते हैं। इस गेंद की नीलामी कतर में होने वाले विश्व कप से चार दिन पहले 16 नवंबर को ब्रिटेन में की जाएगी।
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?

93 लाख डॉलर में बिकी थी माराडोना की जर्सी
इस मैच से जुड़े माराडोना के अन्य सामान की भी नीलामी पहले हो चुकी है, जिससे मोटी कमाई हुई थी। माराडोना ने उस मैच में जो शर्ट पहनी थी उसकी नीलामी मई में की गई थी। वह शर्ट 93 लाख डॉलर में बिकी थी।
अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता और बाद में विश्वकप भी अपने नाम किया। इसी टूर्नामेंट से माराडोना विश्व के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हुए। माराडोना का 2020 में 60 साल की उम्र में निधन हो गया था।
T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास
बिन नासिर ने कहा,‘‘ यह गेंद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा है। मुझे लगता है कि विश्व के साथ इसे साझा करने का यह सही समय है।’’ बिन नासिर उस शर्ट की भी नीलामी करेंगे जो उन्होंने उस क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान पहनी थी। इस नीलामी से बिन नासिर का मालामाल बनना तय है।