{"_id":"5fade3768ebc3e9b75441501","slug":"maradona-discharged-from-hospital-8-days-after-brain-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन सर्जरी के 8 दिन बाद माराडोना को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्रेन सर्जरी के 8 दिन बाद माराडोना को अस्पताल से मिली छुट्टी
Fri, 13 Nov 2020 07:07 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
डिएगो माराडोना
- फोटो : Twitter
महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को ब्रेन सर्जरी के आठ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह घर पर आराम करेंगे । स्थानीय मीडिया की फुटेज में पूर्व विश्व कप विजेता को एम्बुलेंस में क्लीनिक से निकलते दिखाया गया।
विज्ञापन
माराडोना के वकील मटियास मोरला ने कहा कि वह शराब की लत छोड़ने के लिए उपचार लेते रहेंगे। वह अपनी बेटियों के घर के करीब ही रहेंगे। उनके डाक्टर लियोपोल्डो लूक ने एक दिन पहले कहा था कि थोड़ी मात्रा में शराब भी उनके लिए घातक हो सकती है ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब उन्हें परिवार के साथ समय बिताकर नकारात्मकता से दूर रहना होगा । स्नायु तंत्र से जुड़ी परेशानी झेल रहे माराडोना का पिछले सप्ताह ऑपरेशन हुआ था। उनके डॉक्टर ने कहा कि यह समस्या एक दुर्घटना के कारण आई जो माराडोना को याद नहीं।
विज्ञापन