मैनचेस्टर यूनाइटेड की अप्रत्याशित हार, रोनाल्डो की हैट्रिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की 12 महीने बाद चैंपियंस लीग में वापसी अच्छी नहीं रही और उसे हार का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को खेले गए ग्रुप स्तर के एक मुकाबले में मैनचेस्टर को पीएसवी इंडोवेन के खिलाफ अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी।
पीएसवी क्लब ने मैनचेस्टर को 2-1 से पराजित कर दिया। दिन के अन्य मुकाबलों में रियल मैड्रिड, पेरिस सेंट-जर्मेन, जुवेंट्स और एटलेटिको मैड्रिड ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रहे। यूनाइटेड की ओर से मैच का पहला गोल मेंफिस डेपेय ने 41वें मिनट में किया। इस गोल की बदौलत मैनचेस्टर ने 1-0 की बढ़त बना ली थी।
इसके बाद हेक्टर मोरेनो ने मैच के 45वें मिनट में गोल कर पीएसवी को 1-1 की बढ़त दिला दी। स्कोर बराबरी के बाद दोनों टीमों की ओर से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। यूनाइटेड के खिलाड़ियों के पास गोल करने के कई मौके आए लेकिन वे उसे भुना नहीं सके। इसके बाद लुसियानो नरिसंह ने मैच के 57वें मिनट में गोल कर पीएसवी की बढ़त को 2-1 कर दिया।
इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और पीएसवी जीत हासिल करने में सफल हो गई।
रोनाल्डो की हैट्रिक से रियल मैड्रिड की शानदार जीत
एक अन्य मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन ने माल्मो एफएफ को 2-0 से पराजित किया जबकि जुवेंट्स ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया वहीं एटलेटिको मैड्रिड ने ग्लास्टासारे को 2-0 से शिकस्त दी।
मैनचेस्टर यूनाइटेड को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उसके फुल बैक खिलाड़ी ल्यूक शॉ को पैर में दोहरा फ्रेक्चर हो गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शॉ को सर्जरी की सलाह दी है।
यूनाइटेड के मैनेजर लुइस वान गाल ने कहा, "यह भयानक था। जब वह ड्रेसिंग रूप की ओर जा रहे थे तो उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क था। वह चिल्ला रहे थे।"
चैंपियंस लीग के एक मुकाबले में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक की बदौलत रियल मैड्रिड ने शख्तार डोनेस्टेक को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रियल की ओर से मैच का पहला गोली फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने 30वें मिनट में किया।
इसके बाद रोनाल्डो ने 55वें मिनट में पेनाल्टी के सहारे गोल कर रियल की बढ़त को दोगुना कर दिया। रोनाल्डो ने 64वें मिनट में पेनाल्टी के सहारे एक और गोल किया जबकि 81वें मिनट में उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की। डोनेस्टेक की ओर से कोई गोल नहीं हो सका।