{"_id":"5b0678254f1c1bdc408b7510","slug":"manchester-united-most-expensive-club-in-football-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर यूनाइटेड बनी फुटबॉल जगत की सबसे महंगी टीम, बार्सिलोना-रियल मैड्रिड भी पीछे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर यूनाइटेड बनी फुटबॉल जगत की सबसे महंगी टीम, बार्सिलोना-रियल मैड्रिड भी पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
manchester united
मैनचेस्टर यूनाइटेड भले ही इंग्लिश प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर रही हो, लेकिन ओवरऑल कीमत के मामले में इस फुटबॉल क्लब ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। केपीजीएम की ओर से बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मैनचेस्टर यूनाइटेड की समग्र कीमत पांच प्रतिशत बढ़कर 3.77 अरब डॉलर हो गई है।
विज्ञापन
वहीं रियल मैड्रिड की 2.9 अरब डॉलर और एफसी बार्सिलोना की 2.8 अरब डॉलर है। फर्म के खेल मामलों के प्रमुख सलाहकार जाक बोसुजे ने कहा कि हमने हर क्लब की संपत्तियां की गणना की।
विज्ञापन
मसलन अगर वे किसी स्टेडियम के मालिक हैं, खिलाड़ियों की कीमत और ब्रांड या विज्ञापन करार और सोशल नेटवर्क पर उनकी पहुंच। बायर्न म्यूनिख चौथे, जुवेंटस नौवें और पेरिस सेंट जर्मेन 11वें नंबर पर है।
विज्ञापन