{"_id":"5de91b668ebc3e54cf09d5f1","slug":"manchester-united-beat-tottenham-by-2-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर यूनाईटेड ने टोटेनहैम को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर यूनाईटेड ने टोटेनहैम को 2-1 से हराया
Thu, 05 Dec 2019 08:29 PM IST
Rohit Ojha
मैनचेस्टर यूनाईटेड ने टोटेनहैम को 2-1 से हराया
मैनचेस्टर यूनाईटेड ने टोटेनहैम को 2-1 से हराया
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Dec 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
manchester united
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्कस रशफोर्ड के दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टोटेनहैम को 2-1 से हराया, जबकि लीवरपूल ने एवर्टन को 5-2 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी आठ अंक की बढ़त बरकरार रखी है।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर चल रहे लीसेस्टर ने शीर्ष लीग में लगातार सात जीत के अपने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अंतिम स्थान पर चल रहे वाटफोर्ड को 2-0 से हराया। लगातार दो हार के बाद वापसी करते हुए चेल्सी ने एस्टन विला को 2-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
लीवरपूल की टीम 15 मैचों में 43 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूदा लीसेस्टर के इतने ही मैचों में 35 अंक हैं। चेल्सी 15 मैचों में 29 अंक के साथ चौथे जबकि मैनचेस्टर यूनाईटेड इतने ही मैचों में 21 अंक के साथ छठे स्थान पर है। टोटेनहैम की टीम 20 अंक के साथ आठवें पायदान पर चल रही है।
विज्ञापन