फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester city won English Premier league for the sixth time beats liverpool by 1 point

EPL 2022: मैनचेस्टर सिटी छठी बार बना चैंपियन, इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल को एक अंक से पछाड़ा

Mon, 23 May 2022 08:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 May 2022 08:28 AM IST
सार

मैनचेस्टर सिटी की टीम सबसे ज्यादा बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सबसे ज्यादा 13 बार यह खिताब अपने नाम किया है। 
 

विज्ञापन
Manchester city won English Premier league for the sixth time beats liverpool by 1 point
इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने के बाद मैनचेस्टर सिटी की टीम - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लिश प्रीमियर लीग के अपने आखिरी मैच में मैनचेस्टर सिटी ने एस्टन विला को 3-2 से हराया। इसके साथ ही यह टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग 2021-22 की विजेता बन गई। मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को एक अंक से पीछे छोड़ते हुए छठी बार यह खिताब अपने नाम किया है। यह टीम लगातार दूसरी बार इंग्लिश प्रीमियर लीग में चैंपियन बनी है। मैनचेस्टर सिटी की इस जीत के साथ ही लिवरपूल का एक सीजन में चार खिताब जीतने का सपना टूट गया है। लीग कप और एफए कप जीतने वाली लिवरपूल की टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग जीतकर एक सीजन में चार खिताब अपने नाम करने का सपना देख रही थी, लेकिन इस हार के बाद यह सपना टूट चुका है। अब यह टीम चैंपियस लीग जीतकर तीन खिताब के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन

एस्टन विला के खिलाफ मैच में इल्के गुंडोगन ने दो गोल दागे और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। उनके अलावा एक गोल रोड्रिगो हर्नाडेज ने भी किया। एस्टन विला के लिए मैटी कैश और फिलिप कॉटिन्हो ने एक-एक गोल किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। लिवरपूल ने भी अपना आखिरी मैच 3-1 से जीता, लेकिन यह खिताब जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। लिवरपूल के चैंपियन बनने के लिए जरूरी था कि मैनचेस्टर सिटी अपना आखिरी मैच एस्टन विला से हार जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

शनिवार को चैंपियंस लीग जीतने की कोशिश करेगा लिवरपूल
लिवरपूल की टीम शनिवार को सीजन का तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक अंक की करीबी हार के साथ ही इस टीम के चार खिताब जीतने का सपना टूटा है, लेकिन अभी भी यह टीम एक सीजन में तीन खिताब जीत सकती है। फाइनल में लिवरपूल का सामना रियल मैड्रिड के खिलाफ है, जिसने सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी को 6-5 से हराकर बाहर कर दिया था। 

मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को पीछे छोड़ा
सबसे ज्यादा इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने के मामले में मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को पीछ छोड़ दिया है और दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मामले में मैनचेस्टर यूनाइटेड सबसे आगे है, जिसने 13 बार यह लीग अपने नाम की है। छह खिताब के साथ मैनचेस्टर सिटी दूसरे नंबर पर और पांच खिताब के साथ चेल्सी तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed