{"_id":"5efa28978ebc3e42dc3a423c","slug":"manchester-city-defender-benjamin-mendy-is-eager-to-come-to-india-waiting-for-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर बेंजामिन मेंडी भारत आने को बेताब, कर रहे हैं निमंत्रण का इंतजार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर बेंजामिन मेंडी भारत आने को बेताब, कर रहे हैं निमंत्रण का इंतजार
Mon, 29 Jun 2020 11:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
बेंजामिन मेंडी
- फोटो : social media
मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर बेंजामिन मेंडी निकट भविष्य में भारत का दौरा करने के इच्छुक हैं हालांकि उसके लिए वह देश के ईपीएल (इंग्लिश प्रीमियर लीग) क्लब के प्रशंसकों के निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं। मेंडी ने ईपीएल के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘भारत में कब लोग मुझे आमंत्रित करेंगे क्योंकि यह सुंदर देश है।'
विज्ञापन
पच्चीस साल के मेंडी ने इस बातचीत में भारत में लॉकडाउन के समय कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, मुझे आशा है कि भारत में सभी के लिए लॉकडाउन अच्छा रहा होगा। मुझे उम्मीद है कि उन्होंने फुटबॉल की वापसी का लुत्फ उठाया होगा।’
विज्ञापन