{"_id":"5c03c63cbdec2241436743dd","slug":"manchester-city-beat-bournemouth-fc-by-3-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टर्लिंग के गोल से मैनचेस्टर सिटी की जीत, बोर्नेमोथ को 3-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्टर्लिंग के गोल से मैनचेस्टर सिटी की जीत, बोर्नेमोथ को 3-1 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Manchester City
रहीम स्टर्लिंग के गोल की बदौलत बोर्नेमोथ को 3-1 से हराकर मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग फुटबाल के शीर्ष पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। दूसरी तरफ साउथम्पटन के खिलाफ 2-2 के ड्रा से मैनचेस्टर यूनाईटेड की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी की यह प्रीमियर लीग में लगातार छठी जीत है और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद लीवरपूल पर मजबूत बढ़त बना ली है। मैनचेस्टर सिटी ने 14 मैचों में 38 हैं जबकि उससे एक मैच कम खेलने वाले लीवरपूल के 33 अंक हैं।
विज्ञापन
लीवरपूल की टीम हालांकि अगर रविवार को एवर्टन को हराने में सफल रहती है तो सिटी की बढ़त फिर दो अंक की ही रह जाएगी।