{"_id":"5f4c682d8ebc3eabe82ce2fa","slug":"lyon-wins-fifth-straight-women-champions-league-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्फ्सबर्ग को हराकर लियोन ने पांचवी बार जीता महिला चैंपियंस लीग का खिताब","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वोल्फ्सबर्ग को हराकर लियोन ने पांचवी बार जीता महिला चैंपियंस लीग का खिताब
Mon, 31 Aug 2020 08:32 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 31 Aug 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Lyon
- फोटो : ट्विटर- FIFA Women's World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब लियोन ने यूरोप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को यहां खेले गए फाइनल में वोल्फ्सबर्ग को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार महिला चैंपियंस लीग का खिताब जीता।
विज्ञापन
लियोन की तरफ से इयुगेनी ली सोमर, साकी कुमागाइ और सारा ब्योर्क गुनार्सडोटिर ने गोल किए, जिससे लियोन रिकॉर्ड सातवां खिताब अपने नाम करने में सफल रहा। वोल्फ्सबर्ग अपने तीसरे खिताब की कवायद में था। उसकी तरफ से एकमात्र गोल अलेक्स पोप ने किया। वोल्फ्सबर्ग ने इससे 2013 और 2014 में खिताब जीते थे। वोल्फ्सबर्ग को इससे पहले 2016 और 2018 में भी फाइनल में लियोन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन